3 बड़े कारण क्यों, मैनचेस्टर टी20 में कोच गंभीर को देना ही पड़ेगा वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू, अब नहीं बचा कोई बहाना
Published - 02 Jul 2026, 03:22 PM | Updated - 02 Jul 2026, 05:05 PM
Table of Contents
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2026 के विस्फोटक प्रदर्शन के बावजूद वह अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं. उम्मीद की जा रही थी कि वह आयरलैंड दौरे पर अपना पर्दापण मैच खेल सकते हैं, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें बेंच पर ही बैठाए रखा.
अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में कोच गौतम गंभीर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का अंतिम एकादश में जगह दे सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में, जिनकी वजह से उनकी किस्मत चमक सकती है.......
3 कारण, जिनकी चलते Vaibhav Suryavanshi को मिल सकती है प्लेइंग XI में जगह
संजू सैमसन का फ्लॉप प्रदर्शन

भारतीय अनुभवी सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए हैं. आयरलैंड दौरे के बाद 1 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भी उनका बल्ला खामोश रहा. उनकी इस फ्लॉप बल्लेबाजी ने सभी को काफी निराश किया है.
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के लिए संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर वह पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं.
भविष्य के लिए सलामी बल्लेबाज तैयार करना
संजू सैमसन के बैक टू बैक फ्लॉप प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया भविष्य के लिए एक नई और मजबूत सलामी जोड़ी पर जोर देना चाहेगी. टीम ऐसे संयोजन की खोज में होगी, जो पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाकर टीम को तेज शुरुआत के साथ-साथ बड़े मैचों में जीत भी दिला सके. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) टीम के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं. उन्हें मौका देना भारतीय टीम की लंबी अवधि की योजना में एक रणनीतिक कदम हो सकता है.
सोशल मीडिया का दबाव
मैनचेस्टर टी20 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की एक और वजह उनके पक्ष में बढ़ता जनसमर्थन हो सकता है. अनुभवी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को देखने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की मांग कर रहे हैं. इसलिए अब अटकले लगाई जा रही है कि हेड कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन एक बार उन्हें आजमा सकते हैं.
भारत-श्रीलंका के टेस्ट मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे ये मुकाबले
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर