IND vs ENG: हार के बाद विराट कोहली ने बताया की क्या होगी अगले मैच में उनकी सलामी जोड़ी

Published - 16 Mar 2021, 06:56 PM

विराट कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। अगर तीसरे मैच के हाल पर नजर डाले तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 156 रन बनाए, जिसके जवाब में उतरी इंग्लैंड टीम ने 2 विकेट कहकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

भारतीय खिलाड़ियों ने किया खराब प्रदर्शन

भारत के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डाले तो मैच के दौरान बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टीम के खिलाड़ियों का कुछ खास योगदान देखने को नहीं मिला। पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। वहीं गेंदबाज भी मैच में कुछ खास नहीं कर पाए।

भारतीय टीम की ओर से टीम के कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, उन्होंने 77 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुचा दिया। हालांकि टीम इंडिया को इस मैच में सफलता नहीं मिली। मैच में हार के बाद जब विराट कोहली पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में पहुँचें तो उन्होंने मैच के बारे में कई बातों का जिक्र किया।

मैच में हार के बाद बोले विराट कोहली

विराट कोहली

मैच में हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान कोहली ने कहा-

"यदि मेरी पारी टीम की मदद करती है, तो निश्चित रूप से आप वैसी पारी नहीं खेलना चाहते जो टीम को मदद नहीं करे। मैच में नई गेंद के खिलाफ बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल था। उनके गेंदबाज अच्छे क्षेत्रों में हिट कर रहे थे। हमें एक छोटी साझेदारी मिली, मेरे लिए आखिरी तक बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण था।"

"मैच को जीतने के लिए हमें और बेहतर प्रदर्शन करने की आवश्यकता थी। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की, हमारे गेंदबाजी में गति की कमी थी। हम हार्दिक को गेंद के साथ थोड़ी और जिम्मेदारी देना चाहते हैं; हम जानते हैं कि वह बल्ले से क्या कर सकता है।"

केएल राहुल के बारे में बोले विराट कोहली

क्रिकेट

खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल का विराट कोहली बचाव करते नजर आए। विराट कोहली ने कहा-

"केएल राहुल एक चैंपियन खिलाड़ी है और वह रोहित के साथ हमारे मुख्य बल्लेबाजों में से एक है, T20 एक सहज खेल है और एक बार कुछ शॉट्स आने के बाद आप अपने खेल में वापस आ जाते हैं। टॉस भी खेल का एक प्रमुख हिस्सा है यदि आप टॉस हार जाते हैं, तो आपके लिए मुश्किल थोड़ी जरूर बढ़ जाती है।"

Tagged:

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम भारत बनाम इंग्लैंड
Ashish Yadav

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com