फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इन 2 टीमों को सपोर्ट कर रहे वैभव सूर्यवंशी, खुद बताई अपनी दोनों फेवरेट टीम
Published - 20 Jun 2026, 12:19 PM | Updated - 20 Jun 2026, 12:52 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था. वैभव ने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.
इसी बीच इस स्टार खिलाड़ी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 की 2 अपनी फेवरेट टीम बताई है. दरअसल इन्होने स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट रोहित जुगलान से बातचीत करते हुए अपनी पसंदीदा टीमों का खुलासा किया है.
ब्राजील और पुर्तगाल को सपोर्ट कर रहे Vaibhav Sooryavanshi

स्टार भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील और पुर्तगाल को सपोर्ट कर रहे है. वह दोनों टीमों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं.
उनके समर्थन का मुख्य आकर्षण ब्राजील का शानदार फुटबॉल कौशल और पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खेल के प्रति अटूट जुनून है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वैभव की यह दोनों पसंदीदा टीमें कितनी दूर तक जा पाती है और चैंपियन बन पाती है या नहीं.
आईपीएल 2026 में बनाए थे सबसे ज्यादा 776 रन
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इस दौरान अपने बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के जड़े थे.
उनके इस शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा था कि राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 तक पहुंच गई थी. हालांकि दूसरे खिलाड़ियों का बेहतर साथ ना मिल पाने की वजह से वैभव अपनी टीम को फाइनल तक नहीं लेकर जा पाए.
आयरलैंड सीरीज से करेंगे अपना इंटरनेशनल डेब्यू
बता दे कि वैभव सूर्यवंशी को 26 जून से होने वाली आयरलैंड टी20 सीरीज में मौका मिला है. साथ ही 1 जुलाई से होने वाली इंग्लैंड टी20 सीरीज में भी यह खिलाड़ी नजर आएगा.
भले ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) श्रीलंका ट्राई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाए हो, लेकिन उनके टैलेंट को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह आयरलैंड और इंग्लैंड के इस दौरे पर जरुर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
यह भी पढ़ें: CSK नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड हो रहे हार्दिक पांड्या, इस विस्फोटक ओपनर से हो रही अदला-बदली