अंतिम टी20 के लिए अपडेटेड टीम इंडिया का ऐलान, अय्यर (कप्तान), वैभव, संजू, अभिषेक.....

Published - 15 Oct 2026, 08:22 AM | Updated - 15 Oct 2026, 08:47 AM

Team India 13

Team India Updated Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब सिर्फ एक ही मुकाबला शेष रह गया है। इस सीरीज के पहले चार मैचों में बराबरी की टक्कर देखने को मिली और दोनों टीमों ने दो-दो जीत दर्ज कीं। इसी वजह से सीरीज कौन सी टीम जीतेगी, इसका फैसला पांचवें टी20 के नतीजे पर निर्भर करेगा।

कल हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 14 रन से हराकर सीरीज जीवित रखी है। अब सभी की नजर अंतिम मैच पर है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) का अपडेटेड 15 सदस्यीय स्क्वाड सामने आ गया है, जिसमें कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं।

17 अक्टूबर को होगा सीरीज का निर्णायक टी20

Team India 14

वेस्टइंडीज से टीम इंडिया (Team India) को वनडे सीरीज की तुलना में टी20 मुकाबलों में कड़ी टक्कर मिली है। यही कारण है कि तीन बार की टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस सीरीज का पांचवां व अंतिम टी20 मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इसका वेन्यू बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम है, जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है और गेंदबाजों के लिए बहुत ही खराब माना जाता है, क्योंकि यहां की फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री के कारण बॉलर्स की काफी पिटाई होती है। ऐसे में यह मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है और फैंस को जमकर चौके-छक्के देखने को मिलेंगे।

पांचवें टी20 के लिए Team India का अपडेटेड स्क्वाड घोषित

सीरीज के निर्णायक मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) का अपडेटेड स्क्वाड जारी कर दिया गया है। इसमें कुछ बदलाव नहीं हुआ है और उन्हीं 15 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, जो पहले चार मैचों के लिए स्क्वाड का हिस्सा थे। कप्तानी की बागडोर श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं। वहीं, उपकप्तानी तिलक वर्मा संभालेंगे।

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे धुआंधार बल्लेबाज भी शामिल हैं। वहीं, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर के रूप में चार ऑलराउंडर्स भी बेंगलुरु टी20 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में हैं। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव के साथ स्पिनर कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई भी मौजूद हैं।

बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी20 के लिए ऐसा है भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वाड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे की टेस्ट टीम इंडिया आई सामने, गिल(कप्तान), केएल, पंत, बुमराह, जडेजा.....

Tagged:

team india abhishek sharma shreyas iyer Arshdeep Singh IND vs WI west indies cricket team Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com