TOSS REPORT: पहले T20I मैच में इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर किया फील्डिंग का फैसला, देखें दोनों टीमें

Published - 12 Mar 2021, 01:08 PM

MATCH REPORT: विराट कोहली की इस बड़ी गलती के चलते, पहले मैच में 8 विकेट से मिली भारत को हार

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज के पहले मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर उतर चुके हैं। इस टॉस को इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। परिणामस्वरूप विराट एंड कंपनी पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

T20I

भारत और इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज का आगाज हो चुका है। 12 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मैच के लिए दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आए। जहां, कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। परिणामस्वरूप भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी। भारत की तरफ से इस मैच में भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है।

कांटे की होगी टक्कर

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज तक 14 T20I मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 7 मैच भारत और 7 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं। इसलिए ये मुकाबाल कांटे की टक्कर का होने वाला है। अब यदि टीमों का आंकलन करें, तो भारतीय टीम का पड़ला भारी दिख रहा है, क्योंकि वह टेस्ट सीरीज में बैक टू बैक तीन मैच जीतकर मैदान पर उतरने वाली है।

लेकिन इयोन मोर्गन के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आईसीसी T20I रैंकिंग में नंबर-1 है। ऐसे में इस टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। देखना दिलचस्प होगा की अब ये मैच कौन सी टीम जीतती है और 7-7 के आंकड़े से आगे निकलती है।

ये हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

T20I

टीम इंडिया: केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम:जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम क्यूरन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Tagged:

टीम इंडिया भारत बनाम इंग्लैंड
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com