बीच IPL 2026 इस टीम ने बदला अपना कप्तान, अब 32 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सौपी कमान
Published - 15 Apr 2026, 01:09 PM | Updated - 15 Apr 2026, 01:16 PM
भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार यानी IPL 2026 का रोमांच जारी है। टूर्नामेंट के बीच में ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के रणनीतिक बदलाव और कप्तानी को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। हैदराबाद की टीम ने सीजन के बीच में अपनी कमान फिर से एक अनुभवी खिलाड़ी को सौंपने का फैसला किया है। इस फैसले ने न केवल फैंस को बल्कि अन्य टीमों को भी हैरान कर दिया है।
पैट कमिंस की होगी सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान पैट कमिंस 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़ने वाले हैं। IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए काफी भारी पड़ रही थी।
अब 32 वर्षीय यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। पैट कमिंस की वापसी से हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी और टीम के नेतृत्व में भी निखार आएगा।
कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद गेंदबाजी में काफी संघर्ष कर रही थी जिससे टीम अच्छे स्कोर को भी डिफेंड करने में परेशानी झेल रही थी लेकिन इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के वापसी से बल्लेबाजों का रन बेकार नहीं जाएगा, हालांकि पिछले मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी के बाद टीम को राहत मिली है।
IPL 2026 का शेड्यूल बदला! BCCI ने मैचों की तारीख और वेन्यू में किया बदलाव, देखें नया कार्यक्रम
कप्तानी में बदलाव की मुख्य वजह
IPL 2026 के इस सीजन में हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। कमिंस की नामौजूदगी में ईशान किशन को कप्तानी का जिम्मा मिला था, लेकिन अब कमिंस की वापसी से एक बार फिर से वो टीम को संभालते नजर आएंगे।
पैट कमिंस, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है, उनकी मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद को अब लगातार जीत की जरूरत है, और इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी वापसी टीम के लिए अहम मानी जा रही है।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों सुनहरा मौका
हैदराबाद के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी
हैदराबाद के समर्थकों के लिए यह खबर किसी बड़ी जीत से कम नहीं है। IPL 2026 में टीम के पास बेहतरीन प्रतिभाएं तो हैं, लेकिन एक सही दिशा दिखाने वाले लीडर की जरूरत थी।
17 अप्रैल को कमिंस के आने के बाद टीम की रणनीति पूरी तरह से बदलने वाली है। IPL 2026 के आगामी मैचों में अब सनराइजर्स हैदराबाद एक नई ऊर्जा और जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। पैट कमिंस की चतुराई भरी कप्तानी और सटीक गेंदबाजी विपक्षी टीमों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकती है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर