Suryakumar Yadav के बाद ये 4 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, नंबर-3 का पलड़ा सबसे भारी
Published - 15 Apr 2026, 11:15 AM | Updated - 15 Apr 2026, 11:46 AM
Table of Contents
Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट में 14 अप्रैल मंगलवार की शाम उस समय हडकंप मच गया, जब न्यूज़ एजेंसी PTI ने खबर दी की सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथो से टी20 टीम की कप्तानी जाने वाली है. दरअसल पिछले कुछ समय से सूर्या बल्ले के साथ अच्छे फॉर्म में नहीं है और निरंतरता के साथ टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में चयनकर्ता सूर्या की फॉर्म और भविष्य को देखते हुए एक युवा कप्तान की तलाश कर रहे हैं.
जल्द ही BCCI टीम इंडिया के नए टी20 कैप्टन का अधिकारिक ऐलान भी कर देगी, इसलिए आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन 4 संभावित कप्तान के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिन्हें BCCI सूर्या के बाद टीम इंडिया की अगुवाई का मौका दे सकती है.
Suryakumar Yadav के बाद ये 4 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के नए T20 कप्तान
1. अक्षर पटेल

अक्षर पटेल वर्तमान समय में टीम इंडिया के उप-कप्तान है, इसलिए अगर सूर्या (Suryakumar Yadav) की कप्तानी जाती, तो इसमें सबसे पहला हक़ इस ऑलराउंडर खिलाड़ी का ही रहेगा. अक्षर IPL में पिछले 2 साल से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं. साथ ही घरेलू क्रिकेट में वह लगातार गुजरात टीम की भी कप्तानी कर रहे हैं. उन्हें कप्तानी का अच्छा ख़ास अनुभव हो चुका है, ऐसे में चयनकर्ता जरुर इस खिलाड़ी की कप्तानी के बारे में विचार-विमर्श कर रहे होंगे.
हालांकि अब तक अक्षर पटेल को टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका नहीं मिल पाया, लेकिन चयनकर्ता अगर इस ऑलराउंडर पर भरोसा दिखाते हैं तो यह भारत के लिए एक अच्छा कैप्टन साबित हो सकता है, क्योंकि यह खिलाड़ी सामने से टीम की अगुवाई करने के लिए पहचाना जाता है और खेल के तीनों विभाग में प्रदर्शन करता है.
2. हार्दिक पांड्या
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से पहले हार्दिक पांड्या ही टीम इंडिया की टी20 कप्तानी कर रहे थे, रोहित शर्मा के टी20 से लंबे एक साल के ब्रेक में हार्दिक ने ही भारत की कप्तानी संभाली थी और अपनी अगुवाई में कई ऐतिहासिक सीरीज में जीत भी दिलाई.
भारत के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 16 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की हुई है, जिसमे से इसने देश को 10 मैच में जीत और 5 मैच में हार दिलवाई, साथ ही एक मैच बेनतीजा रहा है. हार्दिक का कप्तानी रिकॉर्ड ठीक-ठाक है और IPL में भी वह पिछले 3 सालों से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. अपनी घरेलू टीम बड़ौदा के लिए भी कुछ मैचों में हार्दिक कप्तानी का जिम्मा निभा चुके हैं.
जिस समय चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टी20 कप्तान नियुक्त किया था, उस समय सभी को लगा था कि कहीं ना कहीं इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी हुई है. हालांकि चयनकर्ताओं के पास एक बार फिर हार्दिक के साथ इंसाफ करने का मौका आया है, ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दुनिया का यह नंबर-1 ऑलराउंडर ब्लू जर्सी में फिर से भारत की कप्तानी कर पाता है या नहीं.
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों सुनहरा मौका
3. श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने खुद को बतौर टी20 कप्तान के रूप में साबित किया है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया था. इसके बाद उन्होंने पंजाब को भी साल 2025 में आईपीएल का रनरअप बनाया था. IPL 2026 में भी शानदार कप्तानी और फॉर्म के दम पर भारतीय टीम के टी20 प्रबल दावेदार बनकर उभरे हैं.
अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बाद वह भारत के अगले उत्तराधिकारी के रूप में देखे जा रहे हैं. पिछले लगातार लंबे वक्त से वह रन बनाने के साथ कप्तानी में भी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वह सूर्या का अच्छा विकल्प हो सकते हैं. हालांकि, अय्यर टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं. विश्व कप 2026 में भी स्क्वाड में उन्हें जगह नहीं मिली थी. इसके बावजूद मैनेजमेंट उनके नाम पर विचार कर सकता है.
4. संजू सैमसन
चौथा और आखिरी नाम संजू सैमसन का है. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. टूर्नामेंट में उन्होंने विपक्षियों के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली थी. विश्व कप 2026 में संजू ने अपने बल्ले से वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की धुंआधार पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन की तूफानी इनिंग खेली.
वहीं, फाइनल में भी संजू ने 89 रन की पारी खेलकर हंगामा मचा दिया था. जिसकी बदौलत वह ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे. इसके बाद मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गजों द्वारा संजू को फ्यूचर में टीम इंडिया का लीडर बताया गया था. लिहाजा, अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह बीसीसीआई और मैनेजमेंट संजू के नाम पर विचार कर सकता है.
संजू ने कई IPL में साल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है. उन्होंने अपनी अगुवाई में RR को काफी ऊंचाईयों पर पहुंचाया. ऐसे में बैटिंग और कप्टैंसी के बलबूते संजू टीम इंडिया की कप्तान की जगह ले सकते हैं.
BCCI छीन रहा Suryakumar Yadav की टी20 कप्तानी! अब ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कैप्टन
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर