आईपीएल 2026 के बाद सीधा टीम इंडिया में होगा इन 5 खिलाड़ियों का कमबैक, एक को मिलेगी कप्तानी
Table of Contents
Team India : आईपीएल 2026 के खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है, जिसके चलते टीम इंडिया (Team India) में कुछ पुराने चेहरों की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
खास बात यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इन 5 खिलाड़ियों में से एक को टीम की कप्तानी सौंपने के पक्ष में नजर आ रहा है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिनका कमबैक जल्द हो सकता है।
श्रेयस अय्यर को मिलेगी टी20 की कमान

टीम इंडिया (Team India) में टी20 की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है, और इसके पीछे उनकी आईपीएल व घरेलू क्रिकेट में शानदार कप्तानी बड़ी वजह मानी जा रही है। अय्यर ने पिछले कुछ सालों में बतौर कप्तान खुद को साबित किया है और लगातार अपनी टीमों को सफलताएं दिलाई हैं।
आईपीएल में उन्होंने शानदार नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 2020 में पहली बार फाइनल तक पहुंचाया, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 में चैंपियन बनाया।
इसके अलावा, उन्होंने पंजाब किंग्स को भी IPL 2025 में फाइनल तक पहुंचाया। खास बात यह है कि वह आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बने, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया।
घरेलू क्रिकेट में भी श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने मुंबई को 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई। वहीं आईपीएल में उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 56% से ज्यादा रहा है।
उनकी शांत कप्तानी, दबाव में सही फैसले और युवा खिलाड़ियों को संभालने की क्षमता उन्हें टी20 टीम (Team India) के लिए मजबूत कप्तानी विकल्प बनाती है।
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की टी20 में हो सकती हैं वापसी
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के चलते यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और पावरप्ले में तेज़ रन बनाने की क्षमता उन्हें टी20 फॉर्मेट के लिए बेहद खतरनाक खिलाड़ी बनाती है। ऐसे में उनकी टीम इंडिया (Team India) की टी20 स्क्वॉड में वापसी हो सकती है।
वहीं शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने भी आईपीएल 2026 में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। गिल, जो एक समय भारत (Team India) की टी20 टीम के उपकप्तान थे, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह नहीं बना पाए थे।
हालांकि, उनकी क्लास और निरंतरता को देखते हुए अब चयनकर्ता उन्हें दोबारा मौका दे सकते हैं। गिल की तकनीक और बड़े मैचों में रन बनाने की क्षमता टीम के टॉप ऑर्डर को मजबूती दे सकती हैं।
मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मिल सकता है Team India में मौका
टीम इंडिया (Team India) की गेंदबाज़ी यूनिट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी संभव है। प्रसिद्ध कृष्णा, जो पहले से ही वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, अब टी20 फॉर्मेट में भी मौका पा सकते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने IPL 2025 में पर्पल कैप भी जीती थी और IPL 2026 में भी शानदार फॉर्म जारी रखी है।
आंकड़ों की बात करें तो IPL 2026 में प्रसिद्ध कृष्णा ने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट करीब 9-10 के आसपास रहा है। वहीं मोहम्मद शमी ने 7 मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट लगभग 8 के आसपास रहा है।
शमी लंबे समय से टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट और IPL 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन ने उनकी वापसी के दरवाजे फिर खोल दिए हैं। ऐसे में दोनों तेज़ गेंदबाज़ों को टी20 टीम में मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़े : अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया तैयार, 15 खिलाड़ियों को मौका तो ये इस खिलाड़ी के हाथ टीम की कमान