अफगानिस्तान ODI सीरीज का हिस्सा थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन इंग्लैंड ODI से चयनकर्ता कर देंगे अब ड्रॉप
Published - 21 Jun 2026, 09:12 AM | Updated - 21 Jun 2026, 09:53 AM
Table of Contents
IND vs ENG: भारत बनाम अफगानिस्तान एकदिवसीय सीरीज का समापन बड़े ही रोमांचक अंदाज में हुआ. दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबले खेले गए, जिसमें शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 3-0 से सीरीज अपने नाम की.
इसके बाद अब भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके लिए खिलाड़ी विदेशी दौरे पर जाएंगे. लेकिन इससे पहले कहा जा रहा है कि IND vs ENG ODI श्रृंखला के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा बने 3 खिलाड़ियों को टीम से बाहर होना पड़ सकता है....
अफगानिस्तान ODI का हिस्सा रहे ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं IND vs ENG सीरीज से बाहर
यशस्वी जायसवाल

भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया पहली पसंद नहीं थे. जब बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया था, तो तब उन्हें ड्रॉप होना पड़ा था. हालांकि, विराट कोहली के चोट के कारण बाहर होने के बाद यशस्वी जायसवाल अचानक टीम में शामिल हुए थे.
लेकिन अब खबर आ रही है कि विराट कोहली पूरी तरह फिट हो चुके हैं और आगामी वनडे सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. यदि उन्हें इंग्लैंड सीरीज ( IND vs ENG ) के लिए टीम में चुना जाता है तो यशस्वी जायसवाल को बाहर होना पड़ सकता है.
हर्ष दुबे
अफगानिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेलने वाले हर्ष दुबे भी इंग्लैंड सीरीज से ड्रॉप हो सकते हैं. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हाल ही में खेली गई सीरीज में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत रेस्ट दिया गया था, जिसकी वजह से हर्ष दुबे टीम में जगह बना पाए.
हालांकि, अब संभावना है कि जसप्रीत बुमराह की इंग्लैंड वनडे सीरीज ( IND vs ENG ) के लिए वापसी हो सकती है. दरअसल, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से भारत के लिए यह श्रृंखला काफी अहम है. इसलिए भारतीय चयनकर्ता एक मजबूत टीम को इंग्लैंड भेजना चाहेगी, जिसका जसप्रीत बुमराह अहम हिस्सा हो सकते हैं.
प्रिंस यादव
इस सूची का आखिरी नाम प्रिंस यादव का है. अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी को रविंद्र जडेजा की वापसी के बाद टीम से बाहर होना पड़ सकता है. जड्डू वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम की मुख्य खिलाड़ियों में से होंगे. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें टूर्नामेंट से पहले ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का मौके देना चाहेगा, ताकि वह पूरे तरह से तैयार होकर मैदान पर उतरे.
मात्र 32 की उम्र में टीम इंडिया से लिया संन्यास, अब भारत छोड़ इस विदेशी टीम के लिए खेल रहे केएस भरत
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर