चयनकर्ताओं ने कर लिया तय! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, तो ये खिलाड़ी अब भारत का परमानेंट T20 कप्तान
Published - 19 Apr 2026, 12:02 PM | Updated - 19 Apr 2026, 12:12 PM
Suryakumar Yadav: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने नाम किया. अब दो साल बाद अगला वर्ल्ड कप खेला जाएगा. जिसके लिए बीसीसीआई और चयनकर्ता टीम इंडिया में कई बदलाव कर सकते हैं. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगवुाई में भारत ने विश्व कप 2026 की ट्रॉफी जीती है. इसके बावजूद अब उनका ही कैप्टेंसी से पत्ता कट सकता है. माना जा रहा है कि अगले अहम टूर्नामेंट से पहले BCCI उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है.
Suryakumar Yadav का निराशजानक प्रदर्शन जारी

सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. पिछले कुछ वक्त से वह टी20 के शानदार कैप्टन के रूप में उभरे हैं. लेकिन बल्ले से वह लगातार संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वह इंडिया की जीत में खास योगदान नहीं दे पाए थे.
अब आईपीएल 2026 में भी वह रन बनाने में असफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, अब अगले टूर्नामेंट को देखते हुए सूर्या (Suryakumar Yadav) की फॉर्म कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के लिए सिरदर्द बन चुकी है.
भारत के लिए 237 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Team India के मुख्य चयनकर्ता
कौन लेगा Suryakumar Yadav की जगह?
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह अब श्रेयस अय्यर प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. सूर्या नंबर 4 पर बैटिंग करते हैं. वहीं, अब इस स्थान पर अय्यर को जगह मिल सकती है. IPL 2024, 2025 और 2026 में अय्यर ने बतौर कप्तान खुद को साबित किया है.
ऐसे में बीसीसीआई और चयनकर्ता उनको टीम इंडिया की कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहे हैं. TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक सोर्स ने बताया कि सूर्यकुमार को नंबर 4 पर रिप्लेस करने की रेस में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे बताया है.
बता दें कि श्रेयस अय्यर ने IPL में अब तक 91 मैचों में कप्तानी की है. जिसमें से उन्हें 53 मैचों में जीत मिली है. टी20 कप्तान के रूप में उनका जीत प्रतिशत 59.30% है.
श्रेयस अय्यर पर BCCI लेगी बड़ा फैसला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने IPL 2024 का खिताब जीता था. जबकि, आईपीएल 2025 में अय्यर की अगुवाई में पंजाब उपविजेता रही थी. लिहाजा, अगर सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन निरंतर जारी रहा तो, वह टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टी20 फॉर्मेट का नया कप्तान बनाया जा सकता है.
TOI से बात करते हुए BCCI के एक अधिकारी ने श्रेयस अय्यर पर आगे बात करते हुए कहा, 'श्रेयस अय्यर ने 2023 में आखिरी बार टी20 मैच खेला था. वो मौजूदा वक्त में टीम का हिस्सा नहीं है.
उन्हें सीधा बतौर कप्तान टीम में वापसी करवाना बड़ा फैसला होगा. फिलहाल, सारा फोकस वनडे वर्ल्ड कप पर है. इसी वजह से सेलेक्टर्स के पास टी20 टीम में चेंज करने का समय है.
MS Dhoni के बाद CSK को एक और बड़ा झटका, फॉर्म में चल रहा खिलाड़ी हुआ चोटिल, अब मैच करेगा मिस
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर