अजित अगरकर को मिला बड़ा इनाम, BCCI बढ़ा रही कॉन्ट्रैक्ट अवधि! इतने समय तक के लिए कुर्सी हुई पक्की
Published - 19 Apr 2026, 11:54 AM | Updated - 19 Apr 2026, 11:57 AM
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर (Ajit Agarkar) के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके शानदार कामकाज और हालिया सफलताओं को देखते हुए उनके कार्यकाल को विस्तार देने का फैसला किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट अब इतने दिनों तक के लिए बढ़ा रहा है। बता दें कि उनका मौजूदा कार्यकाल इसी साल जून में समाप्त होने वाला था, लेकिन बोर्ड अब निरंतरता बनाए रखना चाहता है।
Ajit Agarkar पर बीसीसीआई ने जताया भरोसा

अजित अगरकर (Ajit Agarkar) के नेतृत्व में भारतीय चयन समिति ने पिछले कुछ समय में कई साहसी और अच्छे फैसले लिए हैं जिसको लेकर कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा है। जून 2026 में समाप्त होने वाली अगरकर के कार्यकाल को अब जून 2027 तक केो लिए बढ़ा दिया गया है।
उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अगरकर के काम करने के तरीके से काफी प्रभावित है।
विशेष रूप से 2024 और 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के शानदार प्रदर्शन ने उनकी स्थिति को और मजबूत कर दिया है। बोर्ड का मानना है कि अगरकर ने टीम में बदलाव के दौर को बहुत ही सूझबूझ के साथ संभाला है।
भारत के लिए 237 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Team India के मुख्य चयनकर्ता
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं नजरें
अगरकर के कार्यकाल को जून 2027 तक बढ़ाने के पीछे एक बड़ा कारण अगले साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप भी है। बीसीसीआई चाहता है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले चयन प्रक्रिया में किसी भी तरह का बदलाव न हो और टीम के साथ एक अनुभवी मुख्य चयनकर्ता बना रहे।
अजित अगरकर (Ajit Agarkar) ने न केवल युवाओं को मौका दिया, बल्कि टीम के संतुलन को बनाए रखने के लिए कुछ कड़े फैसले भी लिए। हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तान बनाने का साहसी निर्णय भी अगारकर की अगुवाई वाली समिति ने ही लिया था, जिसे काफी सराहा गया।
MS Dhoni के बाद CSK को एक और बड़ा झटका, फॉर्म में चल रहा खिलाड़ी हुआ चोटिल, अब मैच करेगा मिस
ट्रांजिशन फेज में अगरकर की अहम भूमिका
भारतीय क्रिकेट इस समय एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहाँ विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बाद नए खिलाड़ीयों को तैयार की जा रही है।
ऐसे में अजित अगरकर (Ajit Agarkar) ने आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा जैसे नए चयनकर्ताओं के साथ मिलकर एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार की है।
बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, अगारकर का विजन और निडर होकर फैसले लेने की क्षमता ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। इसी वजह से उन्हें जून 2027 तक इस महत्वपूर्ण पद पर बनाए रखने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर