MS Dhoni के बाद CSK को एक और बड़ा झटका, फॉर्म में चल रहा खिलाड़ी हुआ चोटिल, अब मैच करेगा मिस
Published - 19 Apr 2026, 10:25 AM | Updated - 19 Apr 2026, 10:31 AM
CSK: आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों की भिड़ंत हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुई. लेकिन इस मैच में CSK को बड़ा झटका लगा. लीग की शुरूआत से पहले ही एमएस धोनी चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे.
अब SRH के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स का धाकड़ खिलाड़ी इंजर्ड हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे गहरी चोट लगी है, और वह अगले कुछ मैच भी मिस कर सकता है.
CSK का धाकड़ बल्लेबाज हुआ चोटिल

दरअसल, SRH vs CSK के मैच में आयुष म्हात्रे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में खेलने के लिए उतरे थे. वह पारी के चौथे ओवर में दूसरा रन लेने के लिए दौड़ रहे थे. लेकिन इसी दौरान उन्होंने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस किया. इसके बाद तुरंत मैदान पर फिजियो को बुलाया गया, और उनका इलाज किया गया. लेकिन आयुष म्हात्रे ने हार नहीं मानी और खेलते रहे.
इंजर्ड होने के बाद भी आयुष ने 13 गेंदों में 30 रन जड़े. उनकी हिम्मत को देखकर सीएसके मैनेजमेंट ने भी सलाम ठोका. बता दें कि IPL 2026 में चेन्नई टीम पहले ही रिटायर आउट के नियम का उपयोग कर चुकी है.
माइकल हसी ने आयुष म्हात्रे की चोट पर दिया अपडेट
अब माइकल हसी ने में आयुष म्हात्रे की चोट पर अपडेट दिया है. उन्होंने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में चोट है. मुझे नहीं पता कि यह कितनी गंभीर है. हमें स्कैन कराने होंगे. हालांकि, उनकी चोट काफी गंभीर लग रही थी और हमें बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है."
माइकल हसी के बयान से साफ जाहिर हैं कि आयुष म्हात्रे की चोट गंभीर भी हो सकती है, और कुछ मैचों से बाहर भी होना पड़ा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही CSK के लिए एक और बड़़ा झटका होगा.
आयुष म्हात्रे का IPL 2026 में प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को IPL 2025 की नीलामी में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. वह आईपीएल 2026 में सीएसके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब तक उन्होंने इस सीजन चेन्नई के लिए 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें म्हात्रे ने 33.50 की औसत और 177.88 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े. जबकि, 20 चौके और 12 छक्के मारे.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर