‘पाप है....’ जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर बवाल, Virat Kohli की हरकत पर Ameesha Patel का बयान वायरल
Published - 19 Apr 2026, 09:41 AM | Updated - 19 Apr 2026, 09:44 AM
Table of Contents
Virat Kohli: विराट कोहली एक बार फिर एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करने की वजह से चर्चाओं में छाए हुए हैं. पहले उन्होंने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक पोस्ट को लाइक कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. अब कोहली फिर से जर्मन व्लॉगर लिजलैज की एक फोटो लाइक कर सुर्खियों में आ गए हैं.
वहीं, हर कोई कोहली का मजाक उड़ा रहा है, और उनके मीम्स बना रहा है. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने किंग कोहली (Virat Kohli) का सपोर्ट किया है.
Virat Kohli के सपोर्ट में आई अमीषा पटेल

दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) ने जर्मन मॉडल लिज लाज की एक तस्वीर लाइक की है, जिसे फोटोग्राफर अद्वैत ने जनवरी में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. इसके बाद से विराट कोहली ट्रोल हो रहे हैं, कुछ लोग उनका मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि फिर से कोहली कहेंगे गलती से हो गया है.
वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने विराट का सपोर्ट किया है. हाल ही में मुंबई में पपराजी ने अमीषा पटेल से इस मुद्दे पर सवाल किया तो. उन्होंने गुस्से में कहा कि 'लाइक करना कोई पाप है क्या? उनकी लाइफ, उनका इंस्टाग्राम, उनकी मर्जी. लोगों को बस ट्रोल करना ही आता है और कोई काम-धंधा ही नहीं है.'
अमीषा ने आगे कहा, 'अच्छी बात है किसी के काम को लाइक करना. किसी के अच्छे काम को पसंद करके उसकी सराहना करना अच्छी बात है.'
IPL के बीच बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए नए हेड कोच का ऐलान, सिर्फ 38 साल के यंग दिग्गज को कमान
अवनीत कौर की फोटो लाइक कर बुरे फंसे कोहली
साल 2025 में विराट कोहली (Virat Kohli) अवनीत कौर की एक तस्वीर लाइक करने के बाद ट्रोल होने लगे थे. भारत का मशहूर क्रिकेटर होने के बावजूद टीवी एक्ट्रेस की तस्वीर लाइक करने पर सोशल मीडिया यूजर्स उनपर सवाल उठाने लगे थे. बाद में उन्होंने अपनी सफाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट लिखा था.
जिसमें उन्होंने वह 'लाइक' एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ था और इसे इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम कहा था. कोहली का कहना था कि उन्होंने जानबूझ के यह लाइक नहीं किया था. बल्कि इस्टा के एल्गोरिदम की वजह से यह हुआ था.
अवनीत की ब्रांड वैल्यू 30% बढ़ी
हालांकि, कोहली (Virat Kohli) की एक गलती अवनीत के लिए जैकपॉट बन गई थी. उन्हें 10 लाख से अधिक नए फॉलोअर्स मिले, और उन्हें 12 नए ब्रांड डील ऑफर हुए. जिस वजह से उनकी संपत्ति और ब्रांड वैल्यू में 30% का इजाफा हुआ. वहीं, अब जर्मन मॉडल लिज लाज को भी लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं. जानना चाहते हैं कौन हैं वह और क्या करती हैं.
बता दें कि लिज़ लाज़ (LizLaz), जिन्हें जेनिफ़र के नाम से भी जाना जाता है. एक जर्मन सोशल मीडिया इंन्फलुएंसर, मॉडल और सिंगर हैं. वर्तमान में वह जर्मनी में रह रही है और आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज-वीडियो शेयर करती रहती हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर