MI Playing XI: गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI कुछ ऐसी, डी कॉक, रिकेलटन, सूर्या, तिलक, हार्दिक.....

Published - 19 Apr 2026, 01:17 PM | Updated - 19 Apr 2026, 01:19 PM

MI Playing XI

MI Playing XI: आईपीएल 2026 में 30 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंट्स के बीच खेला जाएगा. जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती है तो , मैच और ज्यादा रोमांचक हो जाता है. इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI लगभग तैयार है. वहीं, रोहित शर्मा चोटिल है तो वह GT के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहेंगे.

जबकि, एक और स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर होने वाला है. चलिए तो जानते हैं कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI कैसे रहने वाली है.

MI Playing XI: कौन करेगा ओपनिंग?

MI Playing 11

मुंबई इंडियंस की ओपनिंग की जिम्मेदारी क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन (विकेटकीपर) के हाथों में रहेगी. दोनों ही खिलाड़ी टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में माहिर हैं. डी कॉक साउथ अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज है, उन्होंने मुंबई के लिए पिछले मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली थी.

इस बार भी वह पावरप्ले में टीम को मजबूत शुरूआत दिला सकते हैं. वहीं, रयान रिकेलटन 150+ के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने में सक्षम हैं. ऐसे में यह दोनों खिलाड़ी तेजी से स्टार्टिग के ओवर्स में रन बनाएंगे.

तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव मौजूद रहेंगे. जो कि टीम के लिए सबसे अहम कड़ी है. सूर्या की बैटिंग से सभी रूबरू है, अगर वह क्रीज पर धैर्य के साथ थोड़ा समय बीता ले तो, बड़ी पारी खेल सकते हैं. उनके साथ चौथे नंबर पर युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा हैं. तिलक अपनी बैटिंग से टीम में संतुलन और लचीलापन देते हैं. वह मुश्किल परिस्थितियों में भी लंबे-लंबे चौके और छक्के लगाकर जीत दिलाने का दम रखते हैं.

हार्दिक पांड्या और नमन धीर का कहर

मिडिल ऑर्डर (MI Playing XI) में पांचवें नंबर पर टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं, जो कि वर्ल्ड क्रिकेट में खतरनाक ऑलराउंडर माने जाते हैं. वह बल्ले और गेंद के साथ टीम की जीत में योगदान देते हैं. उनके अलावा नमन धीर छठें स्थान पर और सातवें पर मयंक रावत जैसे फिनिशर मौजूद हैं. मयंक एक ऑलराउंडर बल्लेबाज है, जो कि बल्ले से रन बनाने के साथ गेंद से विकेट भी ले सकते हैं.

गेंदबाजी विभाग में कौन-कौन मौजूद?

गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद इजहार को मौका दिया जा सकता है. क्योंकि शार्दुल ठाकुर पिछले कुछ मैचों में बहुत महंगे साबित हुए है. ऐसे में उसकी जगह युवा खिलाड़ी मोहम्मद इजहार को डेब्यू करवाया जा सकता है.

फिर दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह जैसे खतरनाक गेंदबाज मुंबई इंडियंस के पास मौजूद हैं. दीपक नई गेंद से विकेट लेने में माहिर हैं. साथ ही पावरप्ले में अपनी स्विंग से अहम भूमिका निभा सकते हैं. स्पिन विभाग का जिम्मा अल्लाह गजनफर के पास रहेगा. वहीं, टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह खड़े हैं.

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं बुमराह

हालांकि, बुमराह इस वक्त अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने 5 मुकाबलों में अभी तक MI के लिए एक भी विकट नहीं हासिल किया है. इसके बावजूद प्लेइंग XI में उनकी जगह तय है. उम्मीद जताई जा रहा है कि अगले कुछ मैचों में जसप्रीत बुमराह अपनी पुरानी लय में दिखाई दे सकते हैं.

आखिर में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शेरफेन रदरफोर्ड को खेलने का मौका मिल सकता है. उन्होंने इस सीजन MI के लिए 5 मुकाबलों में 200.00 के स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाए हैं.

मुंबई इंडियंस की संभावित Playing XI:

क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर (शेरफेन रदरफोर्ड)

अजित अगरकर को मिला बड़ा इनाम, BCCI बढ़ा रही कॉन्ट्रैक्ट अवधि! इतने समय तक के लिए कुर्सी हुई पक्की

Tagged:

MI vs GT MI Playing XI IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

चोटिल होने की वजह से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com