GT vs MI LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें मैच? जानें टाइम, चैनल, एप, वेन्यू और फ्री स्ट्रीमिंग का तरीका

Published - 19 Apr 2026, 12:36 PM | Updated - 19 Apr 2026, 12:40 PM

GT vs MI LIVE Streaming

GT vs MI LIVE Streaming: आईपीएल 2026 का 30वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है. एक तरफ मुंबई अपनी खराब खिलाड़ियों की फॉर्म से जूझ रही है, और एक जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर पर है. जबकि, गुजरात तीन जीत के साथ छठें नंबर पर मौजूद है. ऐसे में दोनों ही टीमों को नई जीत की बेसब्री से तलाश है. चलिए तो जानते हैं कब, कहां और कैसे फैंस GT vs MI LIVE Streaming फ्री देख सकते हैं. इसके अलावा कहां पर यहां मैच खेला जाएगा.

GT vs MI LIVE Streaming: वेन्यू और मैच का टाइम

GT Vs MI LIVE Streaming

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 20 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मैच की शुरूआत भारतीयसमयनुसार शाम 7.30 बजे से होगी. जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा. वहीं, GT vs MI का मैच बेहद रोमांचक होने वाला है. जिसे देखने के लिए स्टेडियम में फैंस की हजारों की संख्या में भीड़ लगने वाली है.

GT vs MI LIVE Streaming: कहां देखें मैच और कैसे?

अगर आप स्टेडियम जाए बिना घर पर ही गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस मैच का लुफ्त उठाना चाहते तो, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं.

IPL 2026 के लाइव मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी के जरिये आराम से देख सकते हैं. खास बात यह है कि आप अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी आईपीएल 2026 के सभी मैचों का लुफ्त उठा सकते हैं. जैसे हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़. तमिल जैसी भाषाएं.

बता दें कि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस मैच के हाई क्वालिटी वाले प्रसारण के लिए स्टार स्पोर्ट्स के HD (हाई-डेफिनिशन) हाई चैनल्स का उपयोग कर सकते हैं.

IPL से लगभग बाहर हुई ये 3 टीमें, अब किसी हाल में नहीं कर पायेगी क्वालीफाई! इनका हो गया बोरिया-बिस्तर पैक

इस ऐप पर देखें GT vs MI मैच

गुजरात टाइटंस (GT) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) का लाइव मैच टीवी के साथ जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं. JioHotstar पर आसानी से सभी मैचों का लाइव प्रसारण उपलब्ध है. आप अपने नंबर से लॉग इन कर के GT vs MI मुकाबला देख सकते हैं. लेकिन आपको सबसे पहले सबस्क्रिप्शन लेना होगा. जिसके लिए महज 149 की कीमत चुकानी होगी.

अजित अगरकर को मिला बड़ा इनाम, BCCI बढ़ा रही कॉन्ट्रैक्ट अवधि! इतने समय तक के लिए कुर्सी हुई पक्की

Tagged:

GT vs MI IPL 2026 Indian Premier League 2026 GT vs MI LIVE Streaming
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

शुभमन गिल

रोहित शर्मा ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com