GT vs MI Pitch Report: गेंदबाज होंगे हावी या बल्ले का दिखेगा जोर, नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट जान लीजिए

Published - 19 Apr 2026, 11:09 AM | Updated - 19 Apr 2026, 11:29 AM

GT vs MI

GT vs MI: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना सामना 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. दोनों ही टीमें IPL 2026 में अपने खराब प्रदर्शन से जूझ रही है. MI अंक तालिका में एक जीत के साथ 9वें स्थान पर है. जबकि, गुजरात 3 मैचों में जीतने के बाद छठें नंबर पर मौजूद है.

ऐसे में GT vs MI के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. चलिए तो जानते हैं नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट किस के हक में रहेगी. बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा या गेंदबाजों का जादू चलेगा.

GT vs MI: क्या कहती है नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच?

GT vs MI

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यह पिच बैटिंग के लिए काफी अनुकूल है, जो कि लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है. मैच की शुरूआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलता है. लेकिन बढ़ते वक्त के साथ पिच बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाती है. वहीं, स्पिनरों को बीच के ओवरों में अच्छा टर्न मिलता है.

IPL 2026 में सरप्राइज एंट्री! 11 अनसोल्ड खिलाड़ियों को मिला बड़ा मौका, फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों में किया शामिल

IPL मैचों में नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

  • कुल मैच- 46
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 23
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 23
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 178
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 243/5 (Punjab Kings) 25/03/2025 v Gujarat Titans
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 89 (Gujarat Titans) 17/04/2024 v Delhi Capitals
  • सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 204/3 (Gujarat Titans) 19/04/2025 v Delhi Capitals
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 28.64
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 9.01

GT vs MI:

अहमदाबाद के श्री नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. इस ट्रैक पर तेज गेंदबाजों के साथ ही स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है. वहीं, बाद में बल्ले पर गेंद अच्छी तरह से आती है. जिस कारण अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं.

अब तक इस पिच पर कुल 46 मैच खेले जा चुके हैं. जबकि, पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैचों की संख्या 23 है. वहीं, पहले बॉलिंग करते हुए मुकाबले 23 हैं. लिहाजा, पिच के साथ खिलाड़ियों की फॉर्म पर भी आखिरी परिणाम निर्भर करता है.

MS Dhoni के बाद CSK को एक और बड़ा झटका, फॉर्म में चल रहा खिलाड़ी हुआ चोटिल, अब मैच करेगा मिस

Tagged:

Mumbai Indians GT vs MI IPL 2026 GT vs MI Pitch Report
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com