टेस्ट क्रिकेट के 4 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी, जो आईपीएल 2021 में खेलते आएंगे नजर

Published - 03 Jun 2021, 04:02 AM

5 कारण जिसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने चेतेश्वर पुजारा को खरीदा

आईपीएल 2021 का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरु हो रहा हैं, आईपीएल का क्रिकेट जितना रोमांचक होता हैं, उससे कही ज्यादा धमाकेदार होता है। इसी वजह आईपीएल एक सीमित ओवर का ऐसा गेम है, जिसमें खिलाड़ी खुलकर खेलते हैं। हर क्रिकेट प्रेमी आईपीएल में यह उम्मीद करता है, कि हर खिलाड़ी अपना धमाकेदार खेल दिखाएं।

आईपीएल सीमित ओवर का ऐसा गेम है, जिसमें अधिकतर धुआंदर स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं, लेकिन आईपीएल 2021 में आपको कुछ ऐसे खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखेंगे जिनका टेस्ट क्रिकेट में बेहद दमदार प्रदर्शन रहा है, लेकिन सीमित ओवर के गेम में वो फ्लॉप ही साबित हुए हैं।

टेस्ट क्रिकेट के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी, आईपीएल 2021 में खेलते आएंगे नजर

हम इस आर्टिकल में आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे, जो टेस्ट क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हैं, लेकिन सीमित ओवर में वो फ्लॉप साबित हुए हैं, लेकिन वो आईपीएल 2021 में खेलते हुए नजर आएंगे।

#4, चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा

33 साल के चेतेश्वर पुजारा दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज है, पुजारा की खासियत है, कि वो टेस्ट क्रिकेट के मास्टर क्लास बल्लेबाज माने जाते हैं, टेस्ट क्रिकेट में उनका ऐसा दबदबा है कि वो एक छोर से दिवार की तरह पिच पर जम जाते हैं, तो गेंदबाजों को पसीना आ जाता है। लेकिन खास बात यह है, कि टेस्ट क्रिकेट के मास्टर चेतेश्वर पुजारा को आईपीएल 2021 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपये का बेस प्राइस देकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।

हालांकि पुजारा ने आईपीएल में कुल 30 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.53 की औसत और 99.74 की बेहद स्लो स्ट्राइक रेट के साथ 390 रन ही बनाएं हैं। आईपीएल में पुजारा ने अपना आखिरी मैच साल 2014 में पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) की ओर से खेला था।

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एक से एक धुरंदर बल्लेबाजों की पूरी जमात है, ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि चेन्नई उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है या नहीं।

#3, रविचंद्रन अश्विन

34 साल के रविचंद्रन अश्विन दाएं हाथ बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, लेकिन खास बात यह है कि वो हमेशा ही अपनी घातक गेंदबाजी से प्रभावित करते रहे हैं। मौजूदा वक्त वो सिर्फ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट ही खेल रहे हैं, क्योंकि टी-20 क्रिकेट में उनकी वो धार नहीं रही है, जो टी-20 में उम्मीद की जाती हैं, इसलिए वो काफी लम्बे समय से भारत की टी-20 टीम से बाहर ही चल रहे हैं।

रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हैं, अश्विन ने अब तक आईपीएल में 154 मैच खेल हैं, जिसमें उन्होंने 26.81 की औसत और 6.87 की इकोनॉमी के दम पर 138 खिलाड़ियों के पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

भारतीय टेस्ट टीम के सबसे भरोमंद स्पिन गेंदबाज अश्विन, आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर खेलते हुए नजर आएंगे।

#2, श्रीकर भरत

27 साल के श्रीकर भरत दाएं के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, श्रीकर ने साल 2013 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया था। श्रीकर फर्स्ट क्लास में आंध्र प्रदेश के लिए खेलते हैं, फर्स्ट में उन्हें अब तक 78 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 59.54 की स्ट्राइक रेट और 37.24 की औसत के साथ 4283 रन बनाए हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में श्रीधर भरत को टेस्ट क्रिकेट का धमदार बल्लेबाज माना जाता हैं, लेकिन इस टेस्ट स्पेशलिस्ट को आईपीएल 2021 की नीलामी में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख का बेस प्राइस देकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया हैं, ऐसे में पूरी उम्मीद है, कि वो आईपीएल 2021 में अपना पहला मैच खेल सकते हैं।

हालांकि फर्स्ट क्लास में श्रीकर भरत 48 टी-20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 106.10 की स्ट्राइक रेट और 17.80 की औसत के साथ 730 रन बनाएं हैं।

#1, रिद्धिमान साहा

36 वर्षीय के रिद्धिमान साहा दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, रिद्धिमान की खासियत है कि वो दुनिया के उम्दा विकेटकीपरों में गिने जाते हैं। हालांकि वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक भी टी-20 मुकाबला नहीं खेल पाएं हैं, साहा ने भारत के लिए अब तक 9 वनडे और 38 टेस्ट मैच खेले हैं। टेस्ट में अब तक उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा हैं, उन्होंने 38 टेस्ट मैचों में 45.31 की स्ट्राइक रेट और 29.09 की औसत के साथ 1251 रन बनाएं हैं।

हालांकि साल 2018 की आईपीएल नीलामी में टेस्ट स्पेशलिस्ट विकेटकीपर साहा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा था। साहा ने अब तक आईपीएल 124 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 132.02 की स्ट्राइक रेट और 25.70 की औसत के साथ 1979 रन बनाएं हैं। आईपीएल 2021 में साहा हैदराबाद के लिए विकेट के पीछे खड़े नजर आएंगे।

Tagged:

आईपीएल 2021 जोश हेजलवुड रिद्धिमान साहा श्रीकर भरत
Abhishek Srivastava

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com