टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ भिड़ने से पहले बनाया प्लान, सीरीज से पहले खेलेगी 3 मैच

Published - 13 Jun 2021, 05:55 PM

Team India-shikhar

श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) के लिए 20 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया गया है. शिखर धवन के नेतृत्व में भारतीय टीम को 13 जुलाई से 3 मैचों की वनडे और टीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. लेकिन, इस श्रृंखला में विरोधी टीम से भिड़ने से पहले एक बड़ी अपडेट सामने आई है. जिसके बारे में हम आपको इस खबर के जरिए बताने जा रहे हैं.

श्रीलंका के खिलाफ खेलने से पहले 3 इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलेगी भारतीय टीम

Team India

दरअसल 13 जुलाई से शुरू होने से वाली सीरीज से पहले भारतीय टीम तैयारी को ध्यान में रखते हुए कोलंबो में तीन इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलेगी. लेकिन, श्रीलंका जाने से पहले टीम सोमवार से भारत में 14 दिन के लिए कड़े क्वांरटीन का सामना करेगी. इस तरह की भी जानकारी सामने आ रही है कि, टीम को कुछ प्रक्टिस मैच खेलने थे. हालांकि कोरोना महामारी के कारण संभव नहीं हो पा रहा है.

यही वजह है कि टीम इंडिया (Team India) ने इंट्रा-स्क्वाड मैच में खेलने का फैसला किया है. बताया जा रहा है टीम 'ए' और एक ऐसी टीम जो आरेंज की जा सके उसके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी कुछ वार्म-अप मैच खेलना चाहते थे. लेकिन, कोविड​​​​-19 प्रोटोकॉल के कारण ये काफी मुश्किल हो गया, जब बीसीसीआई को इंट्रा-स्क्वाड खेलने का अनुरोध किया गया. इंट्रा-स्क्वाड के मुताबिक भारतीय टीम 1 टी20 मैच और 2 वनडे मैच खेलेगी.

हार्ड क्वारंटीन प्रक्रिया से गुजरेगी भारतीय टीम

इस बारे में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एएनआई से बातचीत करते हुए बताया कि,

"श्रीलंका दौरे पर जाने वाले सभी खिलाड़ी सोमवार को एक जगह टेस्ट के लिए पहुंचेगे और फिर एक साथ 14 दिनों के लिए क्वारंटीन प्रक्रिया होंगे. इस दौरान हर दिन खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होगा. इससे पहले 7 दिन के लिए खिलाड़ियों को श्रीलंका में हार्ड क्वारंटीन से गुजरना होगा. लेकिन, कोलंबो के लिए रवाना होने से पहले खिलाड़ी अगले सात दिनों के लिए घर के अंदर प्रशिक्षण ले सकते हैं."

टीम इंडिया (Team India) 4 जुलाई तक क्वारंटाइन में प्रशिक्षण से पहले कोलंबो में 3 दिन और फिर हार्ड क्वारंटाइन का सामना करेगी. इसके बाद उन्हें 13 जुलाई को श्रृंखला शुरू होने से पहले सामान्य तौर पर प्रैक्टिस करने की इजाजत दी जाएगी. इस बारे में बातचीत करते हुए बीसीसीआई अधिकारी ने पूरी प्लानिंग के बारे में खुलासा किया.

प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंट्रा-स्क्वाड के सभी मैच

उन्होंने बताया कि,

"योजना के मुताबिक कोलंबो पहुंचने के बाद टीम इंडिया (Team India) 4 जुलाई तक क्वारंटाइन में अभ्यास शुरू करने से 3 तीन दिनों के लिए हार्ड क्वारंटाइन में होगी. इस प्रक्रिया के बाद वो 12 जुलाई तक बायो बबल में सामान्य तौर पर ट्रेनिंग कर सकते हैं और इंट्रा-स्क्वाड मैच भी खेल सकते हैं. ये सभी मुकाबले कोलंबो के प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं".

Tagged:

भारतीय क्रिकेट टीम बीसीसीआई शिखर धवन भारत बनाम श्रीलंका सीरीज 2021
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com