2028 तक टीम इंडिया के पास ये 5 बड़े टूर्नामेंट, जानें कब और कहां मल्टीनेशन टूर्नामेंट में भिड़ेगी भारत
Table of Contents
Team India's 5 big multi-nation tournaments: क्रिकेट फैंस को अक्सर मल्टीनेशन टूर्नामेंट काफी पसंद आते हैं, क्योंकि इनमें कई देशों की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरती हैं। भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड 2026 में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ख़िताब पर कब्जा जमाया था।
अब जल्द ही फैंस को एशियन गेम्स 2026 के रूप में एक और मल्टी-नेशन टूर्नामेंट देखने को मिलने वाला है। इस लेख में हम आपको 2028 तक टीम इंडिया (Team India) के 5 बड़े मल्टी-नेशन टूर्नामेंटों की जानकारी देने जा रहे हैं।
2028 तक इन 5 बड़े मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में Team India लेगी हिस्सा
1. एशियन गेम्स 2026

जापान की मेजबानी में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है। यह 19 सितंबर से शुरू होगा और 4 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें क्रिकेट का खेल भी शामिल है। पुरुष टीमों का टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसमें टीम इंडिया (Team India) भी हिस्सा लेगी। भारत के स्क्वाड में कई टॉप के खिलाड़ियों को चुना गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम की नजर एक बार फिर से गोल्ड मेडल जीतने पर होगी।
2. एशिया कप 2027
2027 में टीम इंडिया (Team India) को सबसे पहला मल्टी-नेशन टूर्नामेंट एशिया कप होगा, जो वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश के पास है। अभी ACC ने आधिकारिक रूप से तारीखों का ऐलान नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया कप की शुरुआत 18 जून को हो सकती है और फाइनल मैच 4 जुलाई को खेला जा सकता है। पिछली बार 2023 में ODI फॉर्मेट में एशिया कप खेला गया था। तब फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था।
3. ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027
एशिया कप के बाद, भारत (Team India) की सबसे बड़ी चुनौती ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 होगा। इसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा। आईसीसी की तरफ से हाल ही में 12 वेन्यू घोषित किए गए थे। टूर्नामेंट का आधिकारिक शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन इसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना जताई गई है।
4. लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028
2028 में ओलंपिक गेम्स का आयोजन होना है। इस बार खेलों के महाकुंभ में क्रिकेट के खेल को भी जगह मिली है। इसी वजह से टीम इंडिया भी हिस्सा लेगी। हेड कोच गौतम गंभीर पहले ही ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की हुंकार भर चुके हैं। हालांकि, अभी इस मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में भारत की क्वालिफिकेशन पक्की नहीं है।
5. टी20 वर्ल्ड कप 2028
2028 में टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। टूर्नामेंट का यह संस्करण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होगा। अभी इसकी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अक्टूबर-नवंबर की विंडो में हो सकता है। इसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में ख़िताब की रक्षा करने उतरेगी।
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले अपने इन 5-5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करेगी MI और CSK, आप भी जान लें सभी 10 नाम
Tagged:
team india 2027 ODI World Cup Asian Games 2026 Asia Cup 2027 LA 2028 Olympics 2028 T20 World Cup