श्रीलंकाई टेस्ट सीरीज में नहीं चला ये खिलाड़ी, तो हमेशा के लिए टीम इंडिया से हो जाएगा बाहर, फिर कोच गंभीर कभी नहीं देंगे मौका

Published - 14 Aug 2026, 11:50 AM | Updated - 14 Aug 2026, 01:03 PM

Team India 23

15 अगस्त से टीम इंडिया (Team India) को श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करना है। इसका पहला मैच गाले में खेल जाएगा। वहीं, दूसरा मैच कोलंबो में 23 अगस्त से होगा। श्रीलंकाई सरजमीं पर 9 साल बाद भारतीय टीम टेस्ट फॉर्मेट में कोई मुकाबला खेलती नजर आएगी, इसी वजह से फैंस काफी उत्साहित हैं।

टेस्ट में भारत (Team India) का दो साल में ज्यादा कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। इसी वजह से हेड कोच गौतम गंभीर पर भी लगातार निशाना साधा जा रहा है। गंभीर पर श्रीलंका में अपनी साख बचाने की चुनौती होगी, क्योंकि भारत ने श्रीलंका में अपने पिछले पांच टेस्ट में जीत दर्ज की है। गंभीर पर विनिंग स्ट्रीक बरकरार रखने की जिम्मेदारी होगी।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गंभीर की रहेगी कड़ी नजर

गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत (Team India) का यह तीसरा विदेशी दौरा है, जिसमें टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। अभी तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में ही गंभीर की कोचिंग में भारत ने खेला है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हराया। वहीं, इंग्लैंड में 2-2 की बराबरी पर सीरीज समाप्त हुई थी। ऐसे में अब श्रीलंका दौरे पर गंभीर की नजर विदेशी सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज जीत पर होगी।

ऐसे में गौतम गंभीर चाहेंगे कि जिन खिलाड़ियों को टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में जगह मिली है, उन्हें प्लेइंग XI में मौका मिले तो वे अपनी छाप छोड़ें। अगर किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो उसके लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है। ऐसा ही एक खिलाड़ी स्क्वाड में है, जिसके लिए यह सीरीज अंतिम मौका मानी जा सकती है।

इस खिलाड़ी के पास Team India में अपनी जगह बचाने का आखिरी मौका

Team India 24

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के जिस खिलाड़ी के लिए अपनी जगह बचाने का अंतिम मौका हो सकता है, वो ध्रुव जुरेल हैं। जुरेल को कुछ समय से स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खिलाया जा रहा है लेकिन उनका प्रदर्शन साधारण ही रहा है। गौतम गंभीर ने उन पर काफी भरोसा दिखाया है और इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ भी मौका दिया है। ऐसे में अब जुरेल को बल्ले के साथ खुद को साबित करना बेहद जरूरी होगा।

उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है जुरेल का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे गवाही

पिछले साल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान जब ऋषभ पंत इंजरी के कारण पांचवां टेस्ट नहीं खेल पाए थे तो ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के रूप में खिलाया गया था। इसके बाद, उन्होंने पंत की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में शतक जड़ा। यहीं से गंभीर का भरोसा जीता और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऋषभ की वापसी के बावजूद जुरेल प्लेइंग XI में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खेले लेकिन फ्लॉप रहे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार पारियों में ध्रुव जुरेल ने सिर्फ 29 रन बनाए। इसके बाद, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा किया। लेकिन हाल ही में जब अफगानिस्तान के खिलाफ खेले तो सिर्फ 19 रन ही बना पाए। वहीं, श्रीलंका दौरे पर तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भी जुरेल का बल्ला नहीं चला और दो पारियों में कुल 18 रन जोड़े।

श्रीलंका के खिलाफ नहीं चला बल्ला, तो जुरेल टीम इंडिया से हो सकते हैं बाहर

स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की भूमिका से न्याय करने में असफल होने के कारण ध्रुव जुरेल की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके साधारण प्रदर्शन के कारण ही सरफराज खान की फिर से टेस्ट फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया में वापसी हुई है। कुछ दिग्गजों का दावा है कि श्रीलंका के खिलाफ गाले में सरफराज को ही खिलाया जाना चाहिए, क्योंकि जुरेल का परफॉरमेंस कुछ खास नहीं रहा है।

हालांकि, गौतम गंभीर का भरोसा ध्रुव जुरेल पर कायम रह सकता है और उन्हें प्लेइंग XI में कम से कम पहले टेस्ट के लिए तो जरूर चुना जा सकता है। लेकिन प्रदर्शन नहीं किया तो फिर गंभीर उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाने में नहीं हिचकिचाएंगे।

यह भी पढ़ें: VVS Laxman नहीं, मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच को चुना गया टीम का नया हेड कोच

Tagged:

team india Gautam Gambhir Dhruv Jurel IND vs SL test Series India Tour of Sri Lanka 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com