बांग्लादेश की कमजोर टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट में धकेला, दूसरे दिन ही हार की दहलीज पर पहुंचे कंगारु

Published - 14 Aug 2026, 01:38 PM | Updated - 14 Aug 2026, 02:17 PM

Australia Vs Bangladesh

Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश ने अभ्यास मैच में शर्मनाक हार का सामना किया था, लेकिन दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अपने प्रदर्शन से अभी तक सभी को हैरान करने का काम किया है।

डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन भी बांग्लादेश (Bangladesh) के नाम रहा और ऑस्ट्रेलिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि दो दशक से ज्यादा समय बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट दौरे पर आई बांग्लादेश की टीम ऐसा प्रदर्शन करेगी, क्योंकि सभी प्रमुख खिलाड़ी मैच में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन उनके पास बांग्लादेश का जवाब नहीं है।

Bangladesh ने 150 रनों से ज्यादा की बढ़त बनाई

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे दिन बांग्लादेश (Bangladesh) के बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और कल की शानदार शुरुआत की बदौलत मिले मोमेंटम को बरकार रखा। इसी वजह से 153 रनों की बढ़त बना ली है। खेल खत्म होने तक बांग्लादेश का स्कोर 351/6 था। क्रीज पर अभी भी मेहदी हसन मिराज (32*) और हसन महमूद (13) मौजूद हैं। ऐसे में तीसरे दिन बढ़त को कम से कम 200 तक ले जाने का सुनहरा मौका रहेगा।

तंजीद का शानदार शतक, कप्तान शान्तो की भी शानदार पारी

Australia Vs Bangladesh 1

ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण काफी खतरनाक है, जिसमें कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन जैसे दिग्गज शामिल हैं लेकिन इन सभी का बांग्लादेशी ओपनर तंजीद हसन ने डटकर सामना किया। तंजीद ने कल की शुरुआत को बरकरार रखते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

इसके बाद, उनकी बल्लेबाजी और बेहतर होती गई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने उन्होंने शानदार अंदाज में खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया। तंजीद ने 107 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली।

बांग्लादेश (Bangladesh) को मजबूत स्थिति में ले जाने का श्रेय कप्तान नजमुल होसैन शान्तो को भी जाता है, जिन्होंने बहुत अच्छी पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर लाने का काम किया। हालांकि, शान्तो दुर्भाग्यशाली रहे और अपना शतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए। उन्होंने 84 रनों की पारी खेली।

दूसरे दिन बांग्लादेश की पारी का ऐसा रहा हाल

पहले दिन के स्कोर 96/1 से आगे खेलते हुए बांग्लादेश (Bangladesh) को 138 पर दूसरा झटका लगा और मोमिनुल हक़ (49) आउट हो गए। इसके बाद, तंजीद हसन और कप्तान नजमुल होसैन शान्तो ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 231 तक पहुंचा दिया। तंजीद के आउट होने के बाद, मुशफिकुर रहीम (36) के साथ शान्तो ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

लिटन दास खाता खोले बिना ही आउट हो गए। इसके बाद, रहीम भी चलते बने। 308 के स्कोर पर छठा विकेट गिरने से लग रहा था कि बांग्लादेश की बढ़त ज्यादा बड़ी नहीं हो पाएगी लेकिन सातवें विकेट के लिए मेहदी हसन मिराज और हसन महमूद ने 43 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए बांग्लादेश के स्कोर को 350 के पार पहुंचा दिया और बढ़त भी 153 की हो गई।

बल्लेबाजों के बाद, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भी रहे फ्लॉप

बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 198 पर ढेर हो गई थी। उम्मीद की जा रही थी कि गेंदबाज कमाल दिखाएंगे, लेकिन वो भी जूझते नजर आए। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए लेकिन 3 से ज्यादा के इकॉनमी रेट से रन भी लुटाए। वहीं, पैट कमिंस और नाथन लियोन के खाते में 1-1 विकेट आया।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के कोच या चयनकर्ता नहीं बनेंगे VVS लक्ष्मण, BCCI दे रहा ये सबसे बड़ा पद

Tagged:

pat cummins australia cricket team mitchell starc Najmul Hossain Shanto bangladesh cricket team Tanzid Hasan
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com