टीम इंडिया के कोच या चयनकर्ता नहीं बनेंगे VVS लक्ष्मण, BCCI दे रहा ये सबसे बड़ा पद

Published - 14 Aug 2026, 10:53 AM | Updated - 14 Aug 2026, 12:05 PM

VVS Laxman 1

पूर्व स्टाइलिश भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में COE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. दावा किया जा रहा था कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता या कोच की कुर्सी संभाल सकते हैं. लेकिन अब उनको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी के बारे में विचार कर रहा है.

VVS Laxman को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

VVS Laxman-NCA

हाल की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' (COE) के मौजूदा हेड VVS लक्ष्मण (VVS Laxman) को 'डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट' की ज़िम्मेदारी सौंप सकता है. कहा जा रहा है कि यह कदम BCCI की ओर से अहम पदों पर संभावित फेरबदल की योजना के तहत उठाया जा रहा है. यदि ऐसा होता है तो चीफ सिलेक्टर और हेड कोच को VVS लक्ष्मण को रिपोर्ट करना होगा. हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी अधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है.

8 हजार रन, 70 बार 50+ स्कोर... यूँ ही नहीं गंभीर ने इस दिग्गज को दी टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में जगह

अजीत अगरकर की कुर्सी पर खतरा

मौजूदा भारतीय मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का सितंबर में कार्यकाल समाप्त होने वाला है. इसलिए भारतीय बोर्ड इस समय कोचिंग सेटअप की समीक्षा कर रहा है. ऐसे में कई बड़े पदों में बदलाव भी देखने को मिल सकता है. इंडिया टुडे के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक वह डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट की कुर्सी में बैठ सकते हैं. खबरों की माने तो वह बेंगलुरु में अपने मौजूदा रोल हेड ऑफ CoE की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे. उनके कंधों पर खिलाड़ियों के विकास और हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम की देखरेख करने का भार होगा.

टीम इंडिया के कोच भी रह चुके हैं VVS Laxman

वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) कई मौकों पर सीनियर टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं. हाल ही में वह श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर गए थे. जहां उनकी कोचिंग में युवा भारतीय टीम 3-0 से T20I सीरीज अपने नाम करने में सफल रही थी.

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद यह भारत की पहली जीत थी. इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं. लेकिन अब उनके डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट बनने की रिपोर्ट ने इस कहानी को नया मोड़ दे दिया है.

घरेलू क्रिकेट में खड़ा किया रनों का अंबार, फिर भी इस दिग्गज को कभी नहीं मिला टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलने का मौका

Tagged:

Ajit Agarkar bcci vvs laxman
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com