इस समीकरण से ही एशियन गेम्स में गोल्ड जीत सकती है टीम इंडिया, हर हाल में चाहिए इतनी जीत
Table of Contents
India's gold medal scenario: हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ, जिसमें भारत के लिए कई खेलों में गोल्ड मेडल आए। हालांकि, इसमें क्रिकेट का खेल शामिल नहीं था, जिससे फैंस को काफी निराशा हुई क्योंकि भारत की क्रिकेट टीमें स्वर्ण पदक की दावेदार हो सकती थीं।
खैर अब मैडल के लिए एशियन गेम्स (Asian Games) का इंतजार करना होगा, जिसमें पिछली बार पुरुष और महिला दोनों श्रेणी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। इस बहु-खेल इवेंट का आयोजन इसी साल होना है।
सितंबर-अक्टूबर में होगा आयोजन, जापान में खेला जाएगा इवेंट

पिछली बार एशियन गेम्स (Asian Games) का आयोजन 2023 में हुआ था और तब मेजबानी चीन ने की थी। इस बार जापान की मेजबानी में यह इवेंट होगा। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी और यह 4 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 43 रेगुलर स्पोर्ट्स के साथ-साथ फ्रीस्टाइल BMX, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, पैडल सर्फिंग, टेकबॉल और वर्चुअल ताइक्वांडो जैसे नए खेल भी शामिल किए गए हैं। हालांकि, भारतीय फैंस की दिलचस्पी क्रिकेट में होगी, क्योंकि इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है।
Asian Games 2026 में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कब से कब तक होगा?
एशियन गेम्स (Asian Games) की आधिकारिक रूप से शुरुआत 19 सितंबर से होगी लेकिन क्रिकेट टूर्नामेंट दो दिन पहले ही कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में शुरू हो जाएगा। क्रिकेट के सभी मुकाबले यहीं खेले जाएंगे। सबसे पहले महिला टीमों के बीच टूर्नामेंट खेला जाएगा, जो 17 से 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें भारत समेत 8 टीमें हिस्सा लेंगी।
वहीं, पुरुष टीमों के क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर को होगी और 3 अक्टूबर को मेडल मैच के साथ समापन होगा। इसमें कुल 10 टीमों को मौका मिला है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ-साथ भारत को सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है, जबकि अफगानिस्तान समेत बाकी छह टीमों को ग्रुप स्टेज से गुजरना होगा।
भारत की पुरुष टीम का गोल्ड मेडल जीतने का समीकरण
एशियन गेम्स (Asian Games) में भारत को डायरेक्ट क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है। इसी वजह से यहां से हर एक मैच उसके लिए नॉकआउट की तरह होगा। हारने पर टूर्नामेंट से सीधे विदाई होगी। अगर भारत को गोल्ड मेडल जीतना है तो फिर से उसे क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तीनों में ही जीत हासिल करनी होगी। इस तरह लगातार 3 जीत के साथ टीम इंडिया स्वर्ण पदक पक्का कर सकती है।
टीम इंडिया के महिला टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने का समीकरण
एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की तरह महिला टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज नहीं है। इसमें 8 टीमों को सीधे चार-चार के दो ग्रुप में रखा गया है और इनके मुकाबलों की शुरुआत सीधे क्वार्टरफाइनल राउंड से होगी इसमें जीत के बाद, सेमीफाइनल और फिर फाइनल यानी मेडल मैच होगा। इस तरह भारतीय महिला टीम को भी गोल्ड मेडल जीतने के लिए लगातार 3 जीत दर्ज करनी होंगी।
यह भी पढ़ें: ये है वो खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए बन सकता है मुसीबत, अकेले श्रीलंका को दिला सकता 2-0 की जीत
Tagged:
team india indian women cricket team Asian Games 2026