ये है वो खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए बन सकता है मुसीबत, अकेले श्रीलंका को दिला सकता 2-0 की जीत

Published - 14 Aug 2026, 10:56 AM | Updated - 14 Aug 2026, 11:50 AM

Sri Lanka

Biggest Threat For Team India: श्रीलंका (Sri Lanka) घर पर भारत की मेजबानी कर रहा है और दोनों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से गाले में खेले जाने वाले टेस्ट के साथ होगी। इसके बाद, दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा।

यह सीरीज काफी खास है, क्योंकि श्रीलंका (Sri Lanka) को 9 साल बाद टेस्ट सीरीज के लिए भारत की मेजबानी का मौका मिला है। वैसे तो टीम इंडिया के मुकाबले श्रीलंकाई टीम को थोड़ा कमजोर माना जा रहा है लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसका जादू चला तो फिर मेजबान टीम की बल्ले-बल्ले हो सकती है और भारत का 2-0 से सूपड़ा साफ़ करने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

भारत के खिलाफ श्रीलंकाई स्पिनर्स की भूमिका होगी अहम

भारत के खिलाफ श्रीलंका (Sri Lanka) को टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल करनी है तो इसके लिए उसेक स्पिनर्स का अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होगा, क्योंकि कुछ सालों से टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी स्पिन गेंदबाजों का सामना करना रहा है।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने भी भारत को उसी के घर पर स्पिन गेंदबाजों के दम पर हराया था। ऐसे में श्रीलंका के पास अपने घर पर भारतीय टीम को पटखनी देने के लिए स्पिन का जाल बुनना होगा, क्योंकि इसके दम पर ही उसके जीतने की संभावना हो सकती है।

इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से Sri Lanka 2-0 से जीत सकता है टेस्ट सीरीज

Sri Lanka 1

भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन के जाल में फंसाने के लिए श्रीलंका (Sri Lanka) के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या होंगे। इस 34 वर्षीय गेंदबाज पर आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान श्रीलंका के स्पिन विभव की जिम्मेदारी होगी। उनका साथ देने के लिए रमेश मेंडिस और केशारा नुवंता भी होंगे, लेकिन सबसे अहम रोल प्रभात का होगा। इसकी बड़ी वजह घर पर उनका जबरदस्त रिकॉर्ड है।

प्रभात जयसूर्या का घर पर जबरदस्त टेस्ट रिकॉर्ड

श्रीलंका के लिए 2022 में टेस्ट डेब्यू करने वाले प्रभात जयसूर्या ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से विकेटों की झड़ी लगाई है। जयसूर्या के सामने बड़े से बड़े बल्लेबाज जूझते नजर आए हैं और पिछले 10 साल में श्रीलंकाई सरजमीं पर उनसे ज्यादा विकेट किसी के नहीं हैं।

प्रभात जयसूर्या ने 14 मैचों में 27.26 की औसत से 96 विकेट लिए हैं। इस दौरान 11 बार पारी में 5 विकेट और 2 बार मैच में 10 विकेट झटकने का कारनामा भी किया है। इन आंकड़ों के कारण ही भारत के लिए प्रभात बहुत बड़ा खतरा बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एक दिन पहले गॉल टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, एक साथ खेलेंगे 3 स्पिनर

Tagged:

team india Sri Lanka Cricket team Prabath Jayasuriya IND vs SL test Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com