भारत के बाद अब इस टीम ने एशियन गेम्स के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका
Published - 14 Aug 2026, 12:30 PM | Updated - 14 Aug 2026, 01:27 PM
Table of Contents
एशिया गेम्स 2026 (Asian Games 2026) को लेकर क्रिकेट फैंस का उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ता नजर आ रहा है. सितंबर से जापान में खेले जाने वाले इस एशियाई टूर्नामेंट की क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में 8 टीमें पदकों के लिए मैदान पर उतरेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. इसके बाद अब एक और बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का खुलासा कर दिया है.
भारत के बाद इस देश ने किया Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है. 6 अगस्त को जापान ओलंपिक समिति ने एशियाई खेलों में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता में जापान का प्रतिनिधित्व करने के लिए जापान राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा चुनी गई 15 सदस्यीय टीम को मंजूरी दे दी थी.
इस साल सितंबर में आइची प्रीफेक्चर के निशिन शहर में एशिया गेम्स के 20वें एडिशन का आयोजन किया जाएगा. जापान को अफ़गानिस्तान और नेपाल के साथ ग्रुप A में जगह मिली है. हर समूह की टॉप-2 टीमें क्वार्टर का टिकट हासिल करेंगी और फिर उनका मुकाबला भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश या श्रीलंका में से किसी टीम से होगा.
गॉल टेस्ट इस खिलाड़ी के लिए बन सकता है काल, खेल सकता है अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला
30 वर्षीय खिलाड़ी बना कप्तान
एशिया गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए जापान राष्ट्रीय चयन समिति ने 30 वर्षीय केंडेल फ्लेमिंग को कप्तान नियुक्त किया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जापान के लिए 55 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 1871 रन निकले. इस दौरान वह दो शतक और 12 अर्धशतक जड़ने में सफल रहे. एशिया गेम्स 2026 में उन पर जापान टीम का नेतृत्व करने के साथ-साथ दमदार बल्लेबाजी करने का भी भार होगा. बतौर ओपनर वह टीम को शानदार शुरुआत दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका
जापान टीम के चयनकर्ताओं ने एशिया गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए एक ऐसे खिलाड़ी को भी मौका दिया है, जिसने अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. जेक कुसुदा के पास इस टूर्नामेंट में डेब्यू करने का सुनहारा अवसर होगा. इस जापानी ऑलराउंडर ने घरेलू क्रिकेट में कई क्लब के लिए खेला है.
वह अब तक 21 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 237 रन निकले. जबकि गेंदबाजी करते हुए वह 19 विकेट निकाल पाए. एशियाड खेलों के लिए अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो वह बल्ले और गेंद, दोनों से योगदान देने का प्रयास करेंगे.
Asian Games 2026 के लिए जापान का स्क्वाड
केंडेल फ्लेमिंग, चार्ली हिंज़े, बेंजामिन इटो, कोहेई कुबोटा, वातरू मियाउची, रेओ सकुरानो, अलेक्जेंडर शिराई, शोमा स्लेटर, डेक्लान सुज़ुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लैकलन लेक, एलेस्टर फ्लेमिंग, जेक कुसुडा, त्सुयोशी ताकादा
कोचिंग स्टाफ़
- हेड कोच: डुगल बेडिंगफ़ील्ड
- मैनेजर: डंकन हैरिसन
- असिस्टेंट कोच: डेवोन वैन ओन्सेलेन
- ट्रेनर: हिरोमु इनौए
Tagged:
team india Asian Games 2026 Japan Cricket Teamऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर