चिकन-मटन खाए बिना एक दिन भी नहीं रह सकते हैं यह 3 भारतीय क्रिकेटर, नॉन वेज खाने की है बहुत बड़ी लत

Published - 02 Jul 2023, 11:19 AM

team india 3 players who can not live without non veg

भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट एक खेल से बढ़कर है। वह इसका हिस्सा बने रहने के लिए जमकर पसीना बहाते हैं। कुछ खिलाड़ी खुद को फिट रखने के लिए उचित आहार लेते हैं। वे अपनी डाइट में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ते हैं। भारतीय टीम (Team India) के ये खिलाड़ी एक्सरसाइज के साथ-साथ वह अपनी खाने-पीने का भी भरपूर ध्यान रखते हैं।

जहां टीम इंडिया (Team India) में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो नॉन-वेज को हाथ भी नहीं लगाते तो वहीं कुछ खिलाड़ियों का चिकन-मटन खाए बिना गुजारा नहीं होता। आज इस आर्टिकल में भारतीय टीम (Team India) के उन ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी डाइट में ऩॉन वेज लेना कभी नहीं भूलते।

Team India के इन 3 खिलाड़ियों का चिकन खाए बिना नहीं होता गुजारा

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: team india

टी20 क्रिकेट की दुनिया में अपनी बल्ले से तहलका मचाने वाले सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो नॉन-वेज खाए बिना नहीं रह सकते। कहा जाता है कि ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब सूर्यकुमार यादव मांसाहारी खाना नहीं खाते। दिन की शुरुआत वडा-पाव के साथ करने वाले इस खिलाड़ी को लंच या फिर डिनर में चिकन जरुर चाहिए होता है। वह चावल के साथ चिकन खाना काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा ऑमलेट भी उनकी पसंदीदा डिश में से एक है।

यह भी पढ़ें: छोटे भाई ने बर्बाद कर दिया बड़े भाई का करियर, अब किसी तरह से छोटी-छोटी लीग में खेलकर चला रहा है अपना घर

युज़वेंद्र चहल

yuzvendra chahal ipl

युजवेंद्र चहल की कद काठी देखकर अगर आप यह सोचते हैं कि वह डाइट को लेकर सजग नहीं हैं तो बता दें कि आप गलत हैं। क्योंकि अनुभवी स्पिनर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके खाने में नॉन-वेज जरूरी है। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें मांसाहारी खाना बेहद पसंद हैं दिल्ली के चांदनी चौक में मिलने वाले कबाब और चिकन और बटर चिकन उनका फेवरेट है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि वह अब नॉन-वेज छोड़ चुके हैं लेकिन युज़वेंद्र चहल ने इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

एमएस धोनी

team india

फिटनेस के मामले में युवा खिलाड़ियों को पीछा छोड़ने वाले एमएस धोनी का दिन भी चिकन खाए बिना नहीं गुजरता। 35 साल की उम्र में अपनी फिटनेस का जलवा बिखरने वाले इस खिलाड़ी ने नॉन-वेज खाने की रेस में हार्दिक पांड्या को भी पछाड़ रखा है।

दरअसल, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था। इसमें एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या के बीच चिकन खाने की प्रतियोगिता चल रही होती है जिसको पूर्व खिलाड़ी जीत लेते हैं। माही को चिकन टिक्का, चिकन बटर मसाला धोनी को काफी पसंद है।

यह भी पढ़ें: 3 कारण, क्यों वनडे विश्व कप 2023 में रोहित नहीं हार्दिक पांड्या को करनी चाहिए कप्तानी, धोनी की तरह बनाएंगे भारत को चैंपियन

Tagged:

indian cricket team MS Dhoni Suryakumar Yadav hardik pandya
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com