CSK में नहीं होगी हार्दिक पांड्या की एंट्री? इस वजह से टूट सकती है मुंबई-चेन्नई की डील
Table of Contents
Hardik Pandya Trade CSK-MI Deal Update: आईपीएल 2027 में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस के बजाय किसी नई टीम में जाने की संभावना है। हार्दिक और मुंबई के बीच पहले जैसा तालमेल नहीं नजर आ रहा है। वहीं, उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। इसी वजह से दोनों आपसी सहमति से अलग होने का फैसला ले सकते हैं।
इसी मौके का फायदा कुछ अन्य टीमें हार्दिक को ट्रेड के माध्यम से हासिल कर उठाना चाहती हैं। मुंबई इंडियंस भी हार्दिक के बदले में कुछ दमदार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने को देख रही है। इस बीच खबर आई थी कि हार्दिक की एंट्री चेन्नई सुपर किंग्स में हो सकती है, क्योंकि एमएस धोनी वहां मौजूद हैं। धोनी को हार्दिक काफी सम्मान देते हैं। माना जा रहा था कि CSK और MI के बीच हार्दिक को लेकर डील पक्की होने के करीब है लेकिन अब लगता है कि ऐसा नहीं होगा।
हार्दिक को लेकर CSK-MI की डील पर आया अपडेट

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने को काफी बेकरार है। लेकिन मुंबई इंडियंस ने कुछ ऐसी मांग रख दी है, जिससे यह डील कैंसिल हो सकती है। दरअसल, सीएसके हार्दिक पांड्या के बदले में शिवम दुबे को देने को तैयार है लेकिन मुंबई ने दुबे के साथ-साथ एक और खिलाड़ी की मांग की है, जिससे चेन्नई की टीम नहीं जाने देना चाहती है। यही वजह है कि शायद यह डील अब कैंसिल हो जाए।
CSK और MI के बीच आयुष म्हात्रे के कारण हार्दिक की ट्रेड डील रद्द होने के आसार
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि हार्दिक पांड्या के ट्रेड में CSK से MI ने शिवम दुबे के साथ-साथ युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को भी मांगा लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स म्हात्रे को देने के पक्ष में नहीं है। दाएं हाथ के बल्लेबाज को चेन्नई की टीम ने 2025 के सीजन में इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है।
2026 के सीजन में भी आयुष ने काफी अच्छा किया लेकिन इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। इस युवा खिलाड़ी को आने वाले समय का स्टार माना जा रहा है। शायद यही वजह है कि चेन्नई आयुष को नहीं देना चाहती है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दी नई डील
हार्दिक पांड्या को लेकर CSK ने भले ही MI की शिवम दुबे के साथ आयुष म्हात्रे वाली डील न मंजूर की हो लेकिन यह टीम दुबे के साथ डेवाल्ड ब्रेविस को देने का विकल्प दिया है। वहीं, इन दोनों के अलावा साथ में 10 करोड़ देने की भी पेशकश की है। अब देखना होगा कि मुंबई इंडियंस इस नई डील में दिलचस्पी दिखाती या नहीं।
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ संजू सैमसन के लिए टीम इंडिया का सफर? अब वापसी करना होगा मुश्किल