SFU vs DV Today Match Prediction, 7th Match – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 27 Jul 2026, 05:51 PM

SFU vs DV Today Match Prediction
SFU vs DV GSL 2026

Table of Contents

SFU vs DV Today Match Prediction: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) और डेजर्ट वाइपर्स (Desert Vipers) के बीच ग्लोबल सुपर लीग (GSL) 2026 का 7वां मैच प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा। SFU टीम ने पिछले मुकाबले में हम्माद आज़म और गुलाम मुदस्सर के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते PS टीम को 5 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की है।

दूसरी तरफ DV टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। GAW टीम के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में 205 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद भी DV टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। SFU टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, वहीं DV टीम इस समय अंतिम स्थान पर है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SFU vs DV Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (SFU vs DV Match Details)

मैच सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स बनाम डेजर्ट वाइपर्स
स्टेडियम प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना
मैच की तारीख 28 जुलाई 2026 (04:30 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग Sony Sports TEN Network, FANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SFU vs DV Head-to-Head)

  • मैच: DNP

  • सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने जीते: 0

  • डेजर्ट वाइपर्स ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (SFU vs DV Recent Form)

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स: W, L, L, L, W

डेजर्ट वाइपर्स: L, L, W, W, W

पिच रिपोर्ट (SFU vs DV Pitch Report-ओकलैंड कोलिज़ीयम)

SFU vs DV प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा। पिच की सतह सख्त होने की वजह से गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है लेकिन एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज अपने शॉट खुलकर खेल सकते हैं। पिछले दोनों मैचों में यहां अच्छा स्कोर देखने को मिला है। पिच रिपोर्ट के आधार पर SFU vs DV Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 5 मैच के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 80%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 20%
पहली पारी का औसत स्कोर 167
दूसरी पारी का औसत स्कोर 154
पिच अनुकूल स्पिनर्स के लिए अनुकूल (57%)

SFU vs DV Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर डेजर्ट वाइपर्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–210

  • मैच परिणाम: डेजर्ट वाइपर्स की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: डेजर्ट वाइपर्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (SFU vs DV Playing XI Today)

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स प्लेइंग-XI:

टिम रॉबिन्सन, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेट कीपर), संजय कृष्णमूर्ति, ओलिवर पीक, हम्माद आज़म, हसन खान (कप्तान), अनिरुद्ध इमैनुअल, फैबियन एलन, कैलम स्टो, पीटर सिडल, गुलाम मुदस्सर

डेजर्ट वाइपर्स प्लेइंग-XI:

ज़ैकरी कार्टर, एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), रिली रोसू, शादाब खान (कप्तान), काइल मेयर्स, बेवन जैकब्स, वृत्या अरविंद, नाथन स्मिथ, खारी पियरे, विटेल लॉज, संजय पहल

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (SFU vs DV Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • हम्माद आज़म ने पिछले मैच में 46 गेंदों में 65* रन की पारी खेली। यह अभी तक 125 रन बना चुके है। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे।

  • एंड्रीस गौस ने हाल ही में खत्म हुए मेजर सुपर लीग टूर्नामेंट में काफी रन बनाए हैं। ये 35 के औसत से 75 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • गुलाम मुदस्सर ने पिछले मैच में 4 विकेट लिए हैं। यह SFU टीम की ओर से 6 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • खारी पियरे DV टीम की ओर से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। ये अभी तक 4 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।

SFU vs DV Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (SFU) टीम ने पिछले मैच में जीत दर्ज की है। हालांकि डेजर्ट वाइपर्स (DvV टीम ने भी पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टीम रोमांचक में 5 रन से हार गई। डेजर्ट वाइपर्स टीम की बल्लेबाजी यूनिट और स्पिन अटैक मजबूत हैं। ऐसे में डेजर्ट वाइपर्स इस मैच में अपनी जीत का खाता खोल सकती है।

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के जीतने की संभावना: 40%

डेजर्ट वाइपर्स के जीतने की संभावना: 60%

वह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी टीम इंडिया में वापसी

SFU vs DV GSL 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम स्क्वाड:

टिम रॉबिन्सन, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेट कीपर), संजय कृष्णमूर्ति, ओलिवर पीक, हसन खान (कप्तान), हम्माद आज़म, फैबियन एलन, अनिरुद्ध इमैनुअल, कैलम स्टो, पीटर सिडल, गुलाम मुदस्सर, करीमा गोर, गिदोन पीटर्स, साईदीप गणेश

डेजर्ट वाइपर्स टीम स्क्वाड:

एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), ज़ैकरी कार्टर, रिली रोसू, शादाब खान (कप्तान), काइल मेयर्स, बेवन जैकब्स, वृत्या अरविंद, नाथन स्मिथ, खारी पियरे, विटेल लॉज, संजय पहल, रेमन सिमंड्स, काइल जैमीसन, क्रिस ग्रीन, सैतेजा मुक्कामल्ला, मतिउल्लाह खान

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Desert Vipers San Francisco Unicorns Global Super League 2026 SFU vs DV Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com