श्रीलंका ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, बांग्लादेश को 63 रन के बड़े अंतर से रौंदा

Published - 03 Oct 2026, 09:48 AM | Updated - 03 Oct 2026, 10:18 AM

Sri Lanka Vs Bangladesh

Sri Lanka vs Bangladesh: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए श्रीलंका और बांग्लादेश की टक्कर हुई। इन दोनों को सेमीफाइनल में अपने-अपने मैचों में क्रमशः भारत और पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद इनके बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच होना था।

3 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका (Sri Lanka) ने बांग्लादेश को 63 रन से हराकर यह पदक अपने नाम कर लिया। पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 165/9 का स्कोर बनाया, जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 17.3 ओवर में 102 रन बनाकर ढेर हो गई।

श्रीलंकाई पारी लड़खड़ाई, सस्ते में आधी टीम हुई आउट

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में श्रीलंका (Sri Lanka) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो शुरुआत से ही गलत साबित होता नजर आया। पहले चार बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट हुए और महज 54 के स्कोर तक श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

थरिंदु रत्नायके की अर्धशतकीय पारी से Sri Lanka ने चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया

Sri Lanka Vs Bangladesh 1

यहां से श्रीलंका (Sri Lanka) के कप्तान सहान अराच्चिगे के साथ 93 रन जोड़ते हुए थरिंदु रत्नायके ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 150 के करीब पहुंचा दिया। रत्नायके ने 32 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली।

वहीं, अराच्चिगे ने 37 गेंदों में 33 रन बनाए। लोअर ऑर्डर ने किसी तरह स्कोर को 165 तक ले जाने में कामयाबी हासिल की। बांग्लादेश की तरफ से महेदी हसन, सैफ हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।

पावरप्ले में बांग्लादेश की हालत खराब, पहले तीन बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर सैफ हसन पहले ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद, अगले ओवर में उनके जोड़ीदार तंजीद हसन (0) भी चलते बने बांग्लादेश को बिना किसी रन के दो झटके लग गए।

कप्तान लिटन दास भी फ्लॉप रहे और खाता खोले बिना आउट हो गए। तौहीद हृदय ने 11 रन बनाए। लगातार विकेटों के कारण बांग्लादेश की टीम पहले छह ओवरों में 4 विकेट खोकर 30 रन ही बना पाई।

बांग्लादेश ने जैसे-तैसे 100 का स्कोर किया पार, श्रीलंका ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

पावरप्ले के बाद भी श्रीलंका ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी जारी रखी और बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ती गईं। लगातार विकेट गिरते रहे, जिसके कारण 18वें ओवर में बांग्लादेश की टीम 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पारी में नासुम अहमद ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। वहीं, यासिर अली ने 21 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से नुवान थुसारा, थरिंदु रत्नायके, विजयकांत वियासकांत और वानुजा सहन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।

इस तरह श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने सफर का अंत तीसरे स्थान पर किया। इसी वजह से ब्रॉन्ज मेडल उसके नाम रहा।

यह भी पढ़ें: टी20 हिस्ट्री की 4 सबसे बड़ी पारी, टॉप पर 188 रन के साथ ये अफ्रीकी बल्लेबाज

Tagged:

Sri Lanka Cricket team bangladesh cricket team Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com