SRH छोड़ेंगे अभिषेक शर्मा, इस वजह से छोड़ रहे काव्या मारन की टीम

Published - 03 Oct 2026, 08:02 AM | Updated - 03 Oct 2026, 08:23 AM

Abhishek Sharma 8

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में व्यस्त हैं। श्रीलंका के खिलाफ उनका बल्ला सेमीफाइनल में नहीं चला था। पाकिस्तान के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। जहां अभिषेक की नजर पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने पर है, वहीं उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अपनी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से खुश नहीं हैं और वे IPL 2027 में किसी नई टीम में नजर आएं तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए। इस खबर के बाद से फ्रेंचाइजी के फैंस काफी परेशान हैं, क्योंकि अभिषेक टी20 के बहुत ही जबरदस्त बल्लेबाज हैं।

SRH से नाखुश Abhishek Sharma, छोड़ सकते हैं टीम का साथ

Abhishek Sharma 9

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और काव्या मारन के मालिकाना हक़ वाली सनराइजर्स हैदराबाद का नाता काफी सालों से चला आ रहा है लेकिन अब यह टूट सकता है। इसकी वजह SRH की कप्तानी है। फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन ईशान किशन को कप्तान बनाया था और अब अगले सीजन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। अभिषेक भी कप्तानी की इच्छा रखते हैं। इसी वजह से एसआरएच के साथ रिश्ते खराब होते नजर आ रहे हैं।

ईशान किशन को कप्तान बनाए जाने से बिगड़ी बात

दरअसल, पिछले सीजन सनराइजर्स ने पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को कैप्टेन नियुक्त कर दिया, जिन्होंने 2025 में ही टीम को ज्वाइन किया था। इसी वजह से उस समय काफी सवाल उठे थे और अब मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी आई है कि इस फैसले से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) भी खुश नहीं थे।

आईपीएल 2027 में भी पैट कमिंस की उपलब्धता पर बड़ा सवाल है। इसी वजह से SRH एक बार फिर से ईशान पर ही भरोसा जताना चाहती है। यही कारण है कि अभिषेक दूसरी टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

इस पूरे मामले को लेकर सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया,

"यह बात अब कोई राज नहीं रही कि जब से SRH की कप्तानी ईशान किशन को मिली है, अभिषेक शर्मा उससे खुश नहीं हैं। वह लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी के साथ हैं और साफ़ तौर पर कप्तानी करने की इच्छा रखते थे।"

2019 से SRH में हैं अभिषेक शर्मा, जबरदस्त आंकड़े

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपना आईपीएल डेब्यू 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ किया था लेकिन अगले ही सीजन उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ लिया। पहले तीन सीजन अभिषेक को ज्यादा मौके नहीं मिले और उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा लेकिन 2022 से उन्होंने अलग ही अवतार दिखाया और बहुत ही खतरनाक ओपनर बनकर उभरे।

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 8 सीजन में 89 मुकाबलों में करीब 28.95 की औसत से 2316 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170.80 है। उनके नाम 2 शतक और 13 अर्धशतक भी हैं। अब देखना होगा कि आईपीएल 2027 में अभिषेक SRH में नजर आते हैं या फिर किसी दूसरी टीम को ज्वाइन करेंगे।

यह भी पढ़ें: वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कब-कब टीम इंडिया खेलेगी अपने मैच? जानें सभी मैचों की तारीख

Tagged:

abhishek sharma Sunrisers Hyderabad kavya maran IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com