SRH vs CSK: अभिषेक-हेनरिक के बाद साकिब-मलिंगा का जलवा, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन हराया

Published - 18 Apr 2026, 11:33 PM | Updated - 18 Apr 2026, 11:34 PM

SRH vs CSK

SRH vs CSK: शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया है। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs CSK) के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 स्कोर बोर्ड पर टांग दिए।

इसके जवाब में पांच बार की चैंपियन सिर्फ 184 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी। बता दें कि, एक समय येलो आर्मी (SRH vs CSK) ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही थी, लेकिन मिडिल ओवरों में स्लो बल्लेबाजी के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

SRH vs CSK: 113 पर चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन

विशालकाय टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (SRH vs CSK) की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी हुई। शानदार बैटिंग कर रहे आयुष 13 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए।

जबकि ऋतुराज गायकवाड़ भी 19 रन बनाकर चलते बने। चेन्नई ने 66 पर अपने शीर्ष तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट और सरफराज खान ने चौथे विकेट के लिए 33 गेंदों पर 46 रन जोड़े, लेकिन सरफराज भी 19 बॉल पर 25 रन बनाकर आउट हो गए तो डेवाल्ड ब्रेविस 4 गेंद खेलने के बावजूद अपना खाता तक नहीं खोल सके। चेन्नई सुपर किंग्स (SRH vs CSK) की आधी टीम 11.4 ओवर में 113 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी थी।

मिडिल ओवर में स्लो बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स (SRH vs CSK) की हार का सबसे बड़ा कारण मिडिल ओवर में उनकी स्लो बल्लेबाजी रही। येलो आर्मी ने आज के मैच में मैथ्यू शॉर्ट को मौका दिया था, लेकिन उन्होंने बल्ले से 30 गेंदों पर 34 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.33 का था। जबकि सरफराज खान ने 19 गेंदों पर 25 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 131.58 का था।

जब टीम को तेजी से रन बनाने की सख्त जरूरत थी, उस समय मिडिल ऑर्डर ने निराशाजनक प्रदर्शन (SRH vs CSK) किया। बता दें कि, शिवम दुबे ने भी 16 गेंदों पर 131.25 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 21 रन बनाए।

बता दें कि, आयुष म्हात्रे एकलौते बल्लेबाज थे, जिनका स्ट्राइक रेट 200 के पार था। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मैच में ईशान मलिंगा ने 3 विकेट झटके। जबकि नीतीश कुमार रेड्डी को दो विकेट मिले। वहीं, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे को एक-एक विकेट मिली।

अभिषेक-हेड ने दी तूफानी शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs CSK) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंदों पर 75 रन जोड़े। हेड 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि, मौजूदा सीजन में हेड का खराब फॉर्म जारी है तो अगली ही गेंद पर इन फॉर्म कप्तान ईशान किशन भी बिना खाता खोले चलते बने।

दो विकेट गिरने के बाद अभिषेक और हेनरिक क्लासेन के बीच साझेदारी पनपने (SRH vs CSK) ही लगी थी कि जेमी ओवरटन ने अभिषेक की पारी पर ब्रेक लगा दिया।

मैच में शर्मा ने 22 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके बाद अनेकित वर्मा को बैटिंग के लिए भेजा गया, लेकिन वह भी 4 बॉल पर 2 रन बनाकर आउट हो गए तो नीतीश कुमार रेड्डी भी 12 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलते बने।

RCB vs DC: कोहली के गढ़ में केएल का हल्ला बोल, रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, 6 विकेट से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया

हेनरिक ने ठोका पचासा

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नंबर चार पर बैटिंग करने उतरी हेनरिक क्लासेन शुरुआत में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते दिखे। क्लासेन ने शुरुआत में जमीनी शॉट्स खेले, लेकिन आंखे जमने के बाद उन्होंने भी हवाई फायर करना शुरू कर दिया। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने मुश्किल परिस्थितियों में 32 गेंदों पर 50 रन बनाए।

जबकि मैच में उन्होंने आउट होने से पहले 39 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे। वहीं, चेन्नई सुपर की ओर से अंशुल कंबोज-जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट चटकाए तो मुकेश चौधरी को दो विकेट मिले। वहीं, गुरजपनीत सिंह को एक सफलता मिली।

ईशान किशन की फूटी किस्मत नहीं छोड़ रही साथ, 19 साल के इतिहास में बना डाला शर्मनाक ये रिकॉर्ड

Tagged:

chennai super kings Sunrisers Hyderabad SRH vs CSK IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com