ईशान किशन की फूटी किस्मत नहीं छोड़ रही साथ, 19 साल के इतिहास में बना डाला शर्मनाक ये रिकॉर्ड
Published - 18 Apr 2026, 08:50 PM
Table of Contents
Ishan Kishan: शनिवार के दिन का दूसरा और इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 27वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ईशान किशन ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो कि आईपीएल इतिहास के 19 वर्षों के सफर में नहीं हुआ।
टॉस के समय मैदान पर उतरे कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) एक बार फिर टॉस हार गए और इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में शुरुआती छह मैचों के अंदर सर्वाधिक टॉस हारने वाले कप्तान बन गए हैं। बता दें कि, इस मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Ishan Kishan ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में ईशान किशन पहली बार किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी (सनराइजर्स हैदराबाद) की कप्तानी संभाल रहे हैं। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन को कप्तान बनाया है और उनकी कप्तानी में ऑरेंज आर्मी पांच में से दो मैच जीत चुकी है, लेकिन ईशान अभी तक एक भी बार टॉस नहीं जीत पाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बतौर कप्तान छठा मैच खेल रहे ईशान (Ishan Kishan) यहां भी टॉस गंवा बैठे। इसके बाद वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपने कप्तानी करियर की शुरुआत में लगातार 6 टॉस हारे हैं।
डेविड मिलर का तोड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
ईशान किशन से पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर के नाम था। उन्होंने साल 2016 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए शुरुआती पांच मैचों में टॉस हारे थे। लेकिन अब यह शर्मनाक रिकॉर्ड में एसआरएच के कप्तान ईशान किशन आगे निकल चुके हैं।
वहीं, ईशान किशन (Ishan Kishan) हैदराबाद के लिए लगातार टॉस हारने वाले संयुक्त रूप से पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस शर्मनाक रिकॉर्ड में डेविड वॉर्नर की बराबरी करी है, जिन्होंने साल 2015 में लगातार 5 टॉस हारे थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खुला खाता
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतरे ईशान किशन (Ishan Kishan) बिना खाता खोले पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। ईशान को आईपीएल 2026 में पहला मैच खेल रहे मुकेश चौधरी ने अपना शिकार बनाया। मुकेश ने ईशान को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली थी, जिसको वह टाइम करने में चूक गए।
किशन ने बल्ला काफी तेजी से घुमाया था, जिससे वह अपना संतुलन खो बैठे और गेंद ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में चली गई। बता दें कि, इससे पहले इसी मैदान पर पिछले मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 91 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन इस बार वह अपना खाता तक नहीं खोल सके।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर