PBKS vs LSG मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन फाइनल, अय्यर, पंत, प्रियांस, मार्श, पूरन, स्टोइनिस, अर्शदीप, शमी.....
Published - 18 Apr 2026, 04:54 PM | Updated - 18 Apr 2026, 04:55 PM
Table of Contents
PBKS vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 29वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं गंवाया है तो लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) अपना पिछले मैच गंवाकर यहां पर आ रही है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है। साथ ही इस मैच में किन 22 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है।
PBKS vs LSG: शानदार फॉर्म में पंजाब के खिलाड़ी
आईपीएल 2026 के 29वें मैच (PBKS vs LSG) में पंजाब किंग्स की ओपनिंग प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह करते नजर आ सकते हैं। तीसरे नंबर पर कूपर कोनोली को भेजा जा सकता है तो चौथे स्थान पर खुद कप्तान श्रेयस अय्यर बैटिंग के लिए उतर सकते हैं।
बता दें कि, पंजाब किंग्स के शुरुआती चार बल्लेबाज काफी शानदार लय में हैं तो मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह और मार्को यानसेन के पास बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत मौजूद (PBKS vs LSG) है।
वहीं, गेंदबाजी में टीम के पास के पास जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल मौजूद है। साथ ही मार्को यानसेन और शशांक सिंह भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसके चलते कप्तान उनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर (PBKS vs LSG) के तौर पर नेहल वढेरा का आना पक्का माना जा रहा है।
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है LSG
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) का शीर्ष क्रम काफी संघर्ष कर रहा है। मिचेल मार्श और एडन मार्करम टीम को शुरुआत देने में असफल रहे हैं, लेकिन पंजाब के खिलाफ वह यकीनन वापसी करना चाहेंगे। तीसरे नंबर पर कप्तान ऋषभ पंत उतर सकते हैं। जबकि निकोलस पूरन को चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है।
पांचवें और छठे पर आयुष बदोनी और अब्दुल समद के आने की उम्मीद है तो मुकुल चौधरी को 7वें क्रम पर उतारा जा सकता है। बता दें कि, लखनऊ की बैटिंग मौजूदा सीजन में चिंता का विषय रही है। वहीं, गेंदबाजी में टीम के साथ मोहम्मद शमी, आवेेश खान, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव हैं तो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर जॉर्ज लिंडे आ सकते हैं।
KKR Playoff Scenario: इस समीकरण से अभी भी बना सकती है टॉप-4 में जगह, अच्छे NRR की भी नहीं जरूरत
यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- नेहल वढेरा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: जॉर्ज लिंडे।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर