PBKS vs LSG Today Match Prediction, Match 29- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 18 Apr 2026, 04:54 PM

PBKS vs LSG Today Match Prediction
PBKS vs LSG IPL 2026

PBKS vs LSG Today Match Prediction: पंजाब किंग्स (PBKS) इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे मजबूत टीम नजर आई है। पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में 7 विकेट से हराकर पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। वह 9 अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे ऊपर है। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की है, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। इनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने भी अर्धशतक लगाए हैं।

दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। इस मैच में पंजाब जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए लखनऊ के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PBKS vs LSG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (PBKS vs LSG Match Details):

मैचपंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जॉइंट्स
स्टेडियममहाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
मैच की तारीख19 अप्रैल 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PBKS vs LSG Head-to-Head):

  • मैच: 6

  • पंजाब किंग्स ने जीते: 3

  • लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

पिछले 6 मैचों में पंजाब किंग्स आगे रही है।

हालिया फॉर्म (PBKS vs LSG Recent Form):

पंजाब किंग्स: W, W, W, W, L

लखनऊ सुपर जॉइंट्स: L, L, W, W, L

पंजाब किंग्स 4 मैच जीतकर फॉर्म में है।

पिच रिपोर्ट (PBKS vs LSG Pitch Report- महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर)

महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 13 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 38%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत62%
पहली पारी का औसत स्कोर 172
दूसरी पारी का औसत स्कोर165
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (60%)

PBKS vs LSG Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर लखनऊ सुपर जॉइंट्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना


PBKS vs LSG Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–210

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (PBKS vs LSG Playing XI Today):

पंजाब किंग्स प्लेइंग-XI:

प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

लखनऊ सुपर जॉइंट्स प्लेइंग-XI:

एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

टॉप बल्लेबाज (PBKS vs LSG Top Scorer Prediction)

  • श्रेयस अय्यर शानदार फार्म में चल रहे हैं यह लगातार 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। मुंबई के खिलाफ 35 गेंदों में 66 रन की बेहतरीन पारी खेली है। इस मैच में भी अच्छी पारी की उम्मीद है।

  • प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने भी 39 गेंदों में 80* रन बनाए हैं। यह 4 पारियों में 211 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (PBKS vs LSG Top Bowler Prediction)

  • प्रिंस यादव लखनऊ के तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में भी इन्होंने 3 विकेट लिए हैं। अभी तक कुल 9 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के प्रमुख गेंदबाज हैं। शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद पिछले मैच में वापसी करते हुए 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

PBKS vs LSG Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर तथा मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन अनुभवी ऑल राउंडर है। गेंदबाजी यूनिट की बात की जाए तो अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल के साथ जेवियर बार्टलेट जैसे T20 स्पेशलिस्ट गेंदबाज भी मौजूद है जो पंजाब किंग्स को काफी मजबूत और संतुलित टीम बनाते हैं। इसलिए हालिया फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए पंजाब किंग्स इस मैच में आगे है।

पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना: 60%

लखनऊ सुपर जॉइंट्स के जीतने की संभावना: 40%

IPL 2026: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स स्क्वाड:

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, हरनूर सिंह, विशाल निषाद

लखनऊ सुपर जॉइंट्स: ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, आवेश खान, मोहम्मद शमी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, आकाश महाराज सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, नमन तिवारी, शाहबाज अहमद, मुकुल चौधरी



डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

lucknow super giants PBKS vs LSG PUNJAB KINGS IPL 2026 PBKS vs LSG Today Match Prediction PBKS vs LSG Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com