IPL 2026 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चौथे नंबर पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली 5वें पर खिसकी, देखें अपडेट अंक तालिका

Published - 18 Apr 2026, 11:51 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: शनिवार (18 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तहत दो मुकाबले खेले गए थे। दोपहर में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ था। इस मैच में दिल्ली ने 6 विकेट की शानदार जीत दर्ज की थी।

जबकि शाम को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला, जो कि अंतिम ओवर तक गया। मैच में ऑरेंज आर्मी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि दो मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव आया है। साथ ही अन्य टीमों की स्थिति फिलहाल क्या है, चलिए आपको बताते हैं।

IPL 2026 Points Table: टॉप 5 में पहुंची हैदराबाद

गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गए थी। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने शाम के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर 4 नंबर पायदान पर फिर कब्जा कर लिया है। हैदराबाद ने आईपीएल में 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 जीते हैं और 3 हारे हैं। उनके 6 अंक हैं और नेट रन रेट 0.566 का है।

वहीं, दिल्ली 5 मैच में 3 जीत के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गई है। वहीं, अंक तालिका के शीर्ष पर पंजाब किंग्स मौजूद है। उन्होंने 5 मैच में 4 जीते हैं तो एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। पीबीकेएस के 9 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स 5 मैच में 4 जीत के बाद तीसरे पायदान पर मौजूद है।

चेन्नई को मिली चौथी हार

आईपीएल 2026 की अंक तालिका के अनुसार गुजरात टाइटंस अब छठे स्थान पर पहुंच गई है। उनके फिलहाल 6 अंक हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स इस हार के बाद 7वें स्थान पर मौजूद है। बता दें कि, पिछले 6 मैचों में चेन्नई की यह चौथी हार है और उनके सिर्फ 4 अंक हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंक के साथ 8वें स्थान पर हैं।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में अभी तक सिर्फ एक मैच जीता है, जबकि 4 मैच में उनको हार मिली है। इसके बाद वह तालिका में 9वें नंबर पर हैं। जबकि पहली जीत की तलाश कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें स्थान पर बैठी हुई है। बता दें कि, केकेआर ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 हारे हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। उनका सिर्फ एक अंक है।

यहां देखें अपडेट तालिका 2026

टीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
पंजाब किंग्स5400191.067
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6420081.171
राजस्थान रॉयल्स5410080.889
सनराइजर्स हैदराबाद6330060.566
दिल्ली कैपिटल्स5320060.31
गुजरात टाइटन्स5320060.018
चेन्नई सुपर किंग्स624004-0.78
लखनऊ सुपर जाइंट्स523004-0.804
मुंबई इंडियंस514002-1.076
कोलकाता नाइट राइडर्स605011-1.149

RCB vs DC: कोहली के गढ़ में केएल का हल्ला बोल, रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, 6 विकेट से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com