IPL की खराब फॉर्म से Rinku Singh से का टी20I करियर खत्म! उनकी जगह अब Team India में डेब्यू करेगा ये बल्लेबाज
Published - 18 Apr 2026, 04:12 PM | Updated - 18 Apr 2026, 04:18 PM
Table of Contents
Rinku Singh: कोलकाता नाइट राइडर्स के उप कप्तान बनाए जाने के बाद से रिंकू सिंह का बल्ला बिल्कुल भी नहीं चल रहा है। टूर्नामेंट में रिंकू एक-एक रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और इसका असर केकेआर के प्रदर्शन भी पड़ता नजर आ रहा है।
यहां तक की आईपीएल का खराब फॉर्म का असर उनके टी20 इंटरनेशनल करियर पर भी पड़ सकता है और उनकी जगह अब टीम इंडिया में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को मौका दिया जा सकता है।
दरअसल, जहां रिंकू (Rinku Singh) रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो पाटीदार का बल्ला टूर्नामेंट में आग उगल रहा है। पहली गेंद से ही यह धाकड़ खिलाड़ी गेंदबाजों को रिमांड पर लेना शुरू कर देता है।
Rinku Singh का खराब फॉर्म जारी

रिंकू का सिंह का खराब फॉर्म आईपीएल 2026 में देखने को मिल रहा है। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में खेली पांच पारियों में 19.75 की मामूली औसत और 117.91 के साधारण स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 79 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका (Rinku Singh) सर्वोच्च स्कोर 35 रन था। बता दें कि, रिंकू टीम को उस तरह की फिनिश देने में असफल रहे हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
उनका यह हाल सिर्फ आईपीएल 2026 में नहीं है, बल्कि इससे पहले टी20 विश्व कप 2026 में भी वह फ्लॉप रहे थे। भारत के लिए खेली 5 पारियों में उन्होंने 8 की औसत और 82.75 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 24 रन बनाए थे, जिसमें उनका (Rinku Singh) सर्वोच्च स्कोर नाबाद 11 रन था। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उनको बड़े मैचों से बाहर कर दिया था और अब टी20आई टीम में उनकी जगह पर भी खतरना मंडरा रहा है।
रजत पाटीदार को मिल सकता है चांस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को आगामी टी20 सीरीज में रिंकू सिंह (Rinku Singh) के स्थान पर मौका मिल सकता है। पाटीदार ने आईपीएल 2026 में अभी तक खेली पांच पारियों में 55.50 की औसत और 213.46 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 222 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो धमाकेदार अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं।
बता दें कि, पाटीदार ने एमआई की मजबूत गेंदबाजी के सामने केवल 20 गेंदों पर 53 रन ठोक दिए थे तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होने 40 गेंदों पर 63 रन बनाए थे। पाटीदार के इस फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ता उनको यकीनन टीम इंडिया में मौका दे सकते हैं।
पाटीदार को मिल सकता है डेब्यू मैच
32 वर्षींय रजत पाटीदार भारत के लिए अभी तक 3 टेस्ट और एक वनडे मैच खेल चुके हैं, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उनको जल्द ही टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था।
पाटीदार ने भारत के लिए खेले 3 टेस्ट की 6 पारियों में 10.50 की औसत के साथ सिर्फ 63 रन बनाए थे। जबकि एकमात्र वनडे में उनके बल्ले से 22 रन निकले थे।
इसके बाद उनको दोबारा टीम इंडिया में खेलने का चांस नहीं मिला है। लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ता पाटीदार को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका दे सकते हैं, जहां पर वह निचले क्रम में आकर बल्ले से कोहराम मचाते दिख सकते हैं।
बता दें कि, पाटीदार की सबसे बड़ी ताकत की उनकी पहली गेंद से ही प्रहार करना है, जिससे विरोधी गेंदबाजों के मन भी खौफ देखने को मिलता है।
KKR टीम की हार पर Shah Rukh Khan भड़के, Venky Mysore को सरेआम लगाई डांट, कैमरे में कैद हुआ झगड़ा
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर