सौरव गांगुली को लगातार आ रही चेस्ट पेन की समस्या, डॉक्टर ने बताया क्या है वजह

Published - 28 Jan 2021, 01:19 PM

खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की फिर से बिगड़ी तबीयत ने क्रिकेट जगत को बड़ा झटका दिया है. क्योंकि नए साल के बाद इस महीने में ये दूसरी बार है, जब दादा को सीने में दर्द होने के कारण उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. इस समय गांगुली का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

अपोलो अस्पताल में दोबारा से एडमिट हुए सौरव गांगुली

सौरव गांगुली-sourav ganguly

बीती शाम की बात है, जब गांगुली को बेचैनी महसूस हो रही थी, और हल्का सीने में दर्द जैसी समस्याएं होने लगी थीं, जिसके बाद उनके परिवार से जुड़े सदस्यों ने उन्हें सीधा अपोलो अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

27 जवनवरी को फिर से सीने में दर्द के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराए गए सौरव गांगुली की तबीयत को लेकर हाल ही में अस्पताल की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि, अस्पताल में आखिरी बार भर्ती होने के बाद से उनके पैरामिटर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है.

2 जनवरी को भी अस्पताल में भर्ती हुए थे सौरव गांगुली

सौरव गांगुली-sourav ganguly

दरअसल 2 जनवरी को दिग्गज खिलाड़ी और अध्यक्ष को हार्ट अटैक की शिकायत हुई थी. इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. इसके कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. ऐसे में दोबारा से तबीयत बिगड़ने के बाद गांगुली को फिर से एंजियोप्लास्टी की सलाह दी गई थी.

फिलहाल बार-बार सौरव गांगुली को आ रही सीने में दिक्कत की वजह को लेकर हर कोई परेशान है. ऐसे में फैंस और उनके शुभचिंतक यह जानना चाहते हैं कि आखिर दादा को ऐसी दिक्कतों का सामना क्यों बार-बार करना पड़ रहा है.

इस वजह से सौरव गांगुली को बार-बार हो रही है सीने में दर्द की समस्या

सौरव गांगुली-sourav ganguly

हाल ही में इसके पीछे की बड़ी वजह का खुलासा हुआ है कि, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल सीने में हुई वही समस्या के बाद जब वो दोबारा से कोलकाता के अस्पताल में एडमिट हुए तो उनके स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए वुडलैंड्स की एमडी और सीईओ डॉ. रूपाली बासु ने बयान दिया है कि,

गांगुली के परिवार में दिल की बीमारी की फैमिली हिस्ट्री थी, और उन्हें एंटी-प्लेटलेट और स्टैटिन के साथ इलाज किया गया था. इस वजह से उन्हें इस तरह की दिक्कतें हो रही है. हालांकि हालिया खबरों की माने तो अभी सौरव गांगुली की तबीयत स्थिर बनी हुई है.

Tagged:

सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com