SL vs IRE Match Prediction in Hindi, Match 6: कोलंबो में कौन खोलेगा जीत का खाता? देखें पूरी रिपोर्ट

Published - 07 Feb 2026, 04:27 PM | Updated - 07 Feb 2026, 04:32 PM

SL vs IRE Match Prediction
SL vs IRE Match 6 ICC T20 WC 2026

SL vs IRE Match Prediction: श्रीलंका आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ अपने घरेलू मैदान आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेलेगी। श्रीलंका को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ T20 श्रृंखला में 3-0 से करारी हार खेलने पड़ी है। दूसरी तरफ आयरलैंड ने यूएई के खिलाफ T20 श्रृंखला जीती है। यह दोनों टीम ग्रुप-बी का हिस्सा है।

दोनों टीमें इस मैच में टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SL vs IRE Match Prediction पर नजर डालेंगे।

SL vs IRE Match 6 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: श्रीलंका vs आयरलैंड (ICC T20 WC 2026)

  • स्टेडियम: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

  • मैच की तारीख: 8 फरवरी 2026 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 4

  • श्रीलंका ने जीते: 4

  • आयरलैंड ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

श्रीलंका LLLWL
आयरलैंड WWLWW

आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो पिच रिपोर्ट:

SL vs IRE Match Prediction
आर प्रेमदास स्टेडियम

SL vs IRE टूर्नामेंट का छठा मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। कोलंबो की पिच धीमी और स्पिनर्स के अनुकूल मानी जाती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 149 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 132 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 55%

  • स्पिनर्स द्वारा दिए गए विकेट: 44%

SL vs IRE Match Prediction आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 9 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs43 Runs54 Runs
10 Overs72 Runs84 Runs
15 Overs115 Runs126 Runs
20 Overs166 Runs167 Runs

SL vs IRE Match 6 संभावित प्लेइंग-XI:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़

SL vs IRE Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • कुसल मेंडिस श्रीलंका टीम के विकेटकीपर और प्रमुख बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इन्होंने श्रीलंका के तरफ से सर्वाधिक रन बनाए हैं इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • पथुम निसांका श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे। इस मैच में यह पावरप्ले में तेजी से रन बना सकते हैं।

SL vs IRE Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • मथीशा पथिराना ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है और 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।

  • मार्क अडायर आयरलैंड टीम के अनुभवी ऑलराउंडर है इन्होंने अपने पिछले 3 मैच में 60 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

SL vs IRE Match Prediction: कोलंबो में कौन मारेगा बाजी?

श्रीलंका बनाम आयरलैंड मैच में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, कोलंबो की पिच और टीम संयोजन को देखते हुए श्रीलंका टीम का पलड़ा इस मैच में भारी माना जा रहा है।

श्रीलंका बनाम आयरलैंड ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Sri Lanka Cricket team SL vs IRE ireland cricket team ICC T20 WC 2026 SL vs IRE Match Prediction SL vs IRE Match 6
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

SL vs IRE टूर्नामेंट का छठा मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा।

कोलंबो की पिच आमतौर पर धीमी और स्पिनर्स के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com