टीम इंडिया के टी20 कप्तान पर बड़ा अपडेट, शुभमन-श्रेयस नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को कमान सौंपना चाहते हैं गौतम-अजीत

Published - 14 May 2026, 12:37 PM | Updated - 14 May 2026, 12:52 PM

Team India

Team India: बीते कुछ समय से अफवाहें उड़ रही थी कि भारत के अगले टी20 कप्तान के तौर पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर में किसी एक को चुना जा सकता है।

इसके बाद खबरें आईं कि श्रेयस और गिल नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और हार्दिक पंड्या में से किसी एक खिलाड़ी को भारत (Team India) का अगला टी20 कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

लेकिन, अब खबरें हैं कि इन चारों ही खिलाड़ियों को बीसीसीआई कप्तानी नहीं सौंपने वाली है, बल्कि इस प्लेयर पर कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दांव लगाने का फैसला किया है, चलिए आपको बताते हैं कौन होगा भारत का अगला टी20 कप्तान।

नहीं बदला जाएगा Team India का कप्तान!

सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीसीसीआई कप्तान बदलने के मूड में लग रही है, लेकिन अब इन खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया गया है। बीसीसीआई के करीबी सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ता फिलहाल श्रेयस अय्यर को कप्तानी के लिए नहीं चुन रहे हैं।

कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं की पहली पसंद सूर्यकुमार यादव हैं। फिलहाल, सूर्यकुमार यादव भारतीय टी20 टीम (Team India) के कप्तान बने रहेंगे। यानी साफ है कि फिलहाल कप्तान के तौर पर किसी तरह का बदलाव नहीं होने वाला है। बता दें कि, सूर्या की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप 2026 जीता था।

सूर्या के खराब फॉर्म के बाद उड़ी थीं अफवाहें

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बाद कयास लगने शुरू हो चुके थे कि बीसीसीआई भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक नया कप्तान चुन सकता है। दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सूर्या ने मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए 11 पारियों में 17.72 की मामूली औसत और 144.44 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 195 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है तो एक बार वह बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।

इस फॉर्म के बाद कयास लगने शुरू हो चुके थे कि चयन समिति नए कप्तान की तलाश में है, लेकिन अब साफ हो गया है कि बीसीसीआई कप्तान बदलने के मूड में नहीं। सूर्या ने भारत (Team India) के लिए साल 2026 में 14 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44 की दमदार औसत और 161.33 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 484 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

LSG vs CSK Pitch Report: इकाना स्टेडियम की पिच ने कर दिया फैसला, लखनऊ vs चेन्नई में स्पिनर्स रौंदेंगे या बैट्समैन उड़ाएंगे रन? यहां देखिए रिपोर्ट

आयरलैंड-इंग्लैड़ में संभालेंगे कमान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम (Team India) पहले आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां पर दो टी20 मैच खेले जाएंगे और फिर यहां से इंग्लैंड रवाना होगी। इंग्लैड़ में भारत को पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेलनी है, जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से होगी।

इस सीरीज के लिए अभी तक बीसीसीआई ने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद टीम (Team India) का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है, जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव के पास रहने की उम्मीद है।

IPL 2026 का एक भी मैच नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? CSK vs LSG भिंड़ंत से पहले हुआ बड़ा खुलासा

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com