IPL 2026 के दौरान बोर्ड ने किया नए सिलेक्टर की घोषणा, इस दिन से शुरु होगा कार्यकाल

Published - 14 May 2026, 12:30 PM | Updated - 14 May 2026, 12:35 PM

Marcus North

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच ही क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने बीच टूर्नामेंट एक नए चयनकर्ता की घोषणा की है, जिनका कार्यकाल इस दिन से शुरू होने जा रहा है।

हालांकि, यह बदलाव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में नहीं हुआ है बल्कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड में देखने को मिला है, जहां ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी मार्कस नॉर्थ (Marcus North) को इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीमों का नेशनल सिलेक्टर नियुक्त किया है।

मार्कस काफी लंबे समय से इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ मिलकर कार्य कर रहे थे, और उनके शानदार कार्यकाल को देखते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है।

काउंटी में 8 साल से सक्रिय हैं Marcus North!

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और ईसीबी के नए नेशनल सिलेक्टर मार्कस नॉर्थ बीते 8 वर्षो से डरहम काउंटी क्रिकेट के साथ कार्य कर रहे थे और उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है।

45 वर्षींय नॉर्थ (Marcus North) इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के सभी स्तरों पर खिलाड़ियों के चयन में शामिल रहेंगे। वरिष्ठ टीम सेलेक्शन से लेकर लायंस (इंग्लैंड-ए) और यंग लायंस तक उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है। यानी अब हर टीम सेलेक्शन में मार्कस का योगदान काफी अहम होने वाला है।

अहम होने वाली है मार्कस की जिम्मेदारी

मार्कस नॉर्थ का कार्य सिर्फ खिलाड़ियों के चयन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके अतिरिक्त उनपर कई तरह की प्रमुख जिम्मेदारियां रहने वाली हैं। काउंटी सीजन के दौरान घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखने के साथ-साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े अहम फैसलों में भी वह ईसीबी की सहायता करते दिखेंगे।

वहीं, ईसीबी की स्काउटिंग टीम के साथ भी मिलकर वह भविष्य की योजनाएं बनाने में अहम सहयोग देंगे। यही नहीं, नार्थ (Marcus North) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साइंस और मेडिकल डिपार्टमेंट के साथ मिलकर प्लेयर्स की फिटनेस, वर्कलोड को मैनेज और मैचों के शेड्यूल को मैनेज करने का कार्य भी करते दिखेंगे। यानी मार्कस नॉर्थ पर ईसीबी को बेहतर बनाने के लिए कई प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IPL 2026 के बीच पुरुष टीम को मिला नया कोच, 36 वर्षीय पूर्व महिला खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर मार्कस नॉर्थ ने क्या कहा?

मार्कस नॉर्थ (Marcus North) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं और कंगारुओं के लिए उन्होंने 21 टेस्ट और दो वनडे मैच खेले हैं। बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के अलावा काउंटी क्रिकेट में भी अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है

और वह अभी तक इंग्लैंड की 6 अलग-अलग काउंटी टीमों के लिए खेल चुके हैं, जिनमें लंकाशायर, ग्लूस्टरशायर और हैम्पशायर जैसी टीमें शामिल हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर नॉर्थ (Marcus North) ने कहा,

"इंग्लैंड पुरुष टीमों के भविष्य को संवारने में मदद करने का यह मौका मेरे लिए बहुत जुनून वाला काम है। मैं रॉब, ब्रेंडन, बेन, हैरी और पूरी परफॉर्मेंस टीम के साथ मिलकर ऐसी टीमें बनाने के लिए काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं, जो सभी फॉर्मेट में लगातार और सफलतापूर्वक मुकाबला कर सकें।‘’

बता दें कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड चुनने से वह अपना कार्यकाल शुरू कर सकते हैं।

LSG vs CSK Pitch Report: इकाना स्टेडियम की पिच ने कर दिया फैसला, लखनऊ vs चेन्नई में स्पिनर्स रौंदेंगे या बैट्समैन उड़ाएंगे रन? यहां देखिए रिपोर्ट

Tagged:

Marcus North England Cricket News Eng vs NZ 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com