क्रिकेट फैंस के लिए आई बुरी खबर, 10 हजार से भी ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

Published - 14 May 2026, 01:21 PM | Updated - 14 May 2026, 01:38 PM

Liam Dawson

Liam Dawson: इंग्लैंड के धाकड़ स्पिन ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने बुधवार (13 मई) को रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। लियाम का घरेलू क्रिकेट काफी शानदार था, लेकिन इसके बावजूद उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में अधिक खेलने का मौका नहीं मिला।

यहां तक कि इस खिलाड़ी ने बल्ले से 10 हजार से अधिक रन भी ठोके थे, लेकिन बावजूद इसके चयनकर्ताओं ने इस प्रतिभावान खिलाड़ी को हमेशा नजरअंदाज किया है।

हालांकि, लियाम डॉसन (Liam Dawson) ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हालांकि, लियाम ने केवल प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कहा है, ताकि वह अपने श्वेत गेंद के खेल में निखार ला सके।

10 साल के करियर में खेले सिर्फ चार मैच

बाएं हाथ के 36 वर्षींय स्पिनर लियाम डॉसन (Liam Dawson) ने इंग्लैंड के लिए केवल चार इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी सात पारियों में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 110 रन बनाए हैं तो इस दौरान 8 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। डॉसन ने करियर का पहला टेस्ट भारत के खिलाफ साल 2016 में खेला था, तो 2025 में भारत के खिलाफ ही अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला।

बता दें कि, डॉसन (Liam Dawson) को एक दशक के लंबे करियर में केवल चार टेस्ट मैच खेलने का अवसर मिला, जबकि उन्होंने 218 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों की 351 पारियों में 10 हजार 828 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने 18 शतक और 56 अर्धशतक भी ठोके तो गेंद से 284 पारियों में 380 बल्लेबाजों का शिकार किया था।

व्हाइट बॉल खेलना रखेंगे जारी

इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर लियाम डॉसन (Liam Dawson) ने केवल लाल गेंद के खेल को अलविदा कहा है, लेकिन श्वेत गेंद के खेल में वह सक्रिय रहेंगे। वह हैम्पशर के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहेंगे और द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के साथ भी जुड़े रहेंगे।

बता दें कि, वे इस साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लिश टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था, जो कि वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला भी था। हालांकि, लाल बॉल क्रिकेट को छोड़कर वह अपना ध्यान पूरी तरह से व्हाइट बॉल क्रिकेट में केंद्रीत करना चाहते हैं, ताकि उनको अधिक अवसर मिल सके।

IPL 2026 के दौरान बोर्ड ने किया नए सिलेक्टर की घोषणा, इस दिन से शुरु होगा कार्यकाल

2019 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे Liam Dawson

Liam Dawson

साल 2019 में इंग्लैंड की सरजमीं पर आईसीसी पुरुष एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2026 खेला गया था, जिसमें डॉसन को बैकअप स्पिनर के तौर पर शामिल किया गया है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए कुल 9 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 विकेट चटकाए हैं। जबकि बल्ले से सिर्फ 65 रन बनाए हैं।

डॉसन (Liam Dawson) ने फर्स्ट क्लास से रिटायरमेंट की घोषणा करते समय कहा, मैंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास होने का निर्णय लिया है। यह फैसला लेना मेरे लिए काफी कठिन था, लेकिन सफेद गेंद के खेल में अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए यह निर्णय लेना काफी जरूरी था। मुझे गर्व है कि मैंने हैम्पशायर के लिए 200 से अधिक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेले हैं।

टीम इंडिया के टी20 कप्तान पर बड़ा अपडेट, शुभमन-श्रेयस नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को कमान सौंपना चाहते हैं गौतम-अजीत

Tagged:

Hampshire England Cricket Liam Dawson
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com