SL vs IND: ये हो सकती है दोनों टीमों की ओपनिंग जोड़ी, धवन के साथ ये खिलाड़ी कर सकता है पारी की शुरुआत

Published - 17 Jul 2021, 05:56 PM

SRI vs IND, STATS PREVIEW: पहले वनडे में बन सकते हैं 7 रिकॉर्ड, शिखर धवन के पास है इतिहास रचने का मौ...

श्रीलंका क्रिकेट टीम और Team India के बीच खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले में दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन देखने के लिए सभी उत्सुक होंगे। क्योंकि दोनों ही टीमों में युवा खिलाड़ियों की भरमार है और मौका मिलने पर सभी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि पहले एकदिवसीय मैच में भारत व श्रीलंका की ओर से ओपनिंग करने के लिए मैदान पर कौन सी जोड़ी उतर सकती है।

Sri Lanka vs Team India की ओपनिंग जोड़ी

शिखर धवन - पृथ्वी शॉ

team india

पिछले काफी वक्त से इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि Team India के लिए श्रीलंका दौरे पर ओपनिंग कौन करेगा? शिखर धवन के रूप में पहले ओपनर का नाम तो तय है, लेकिन दूसरा ओपनर कौन होगा? वैसे तो टीम में ओपनिंग स्लॉट में कई ऑप्शन हैं, जिनमें से कुछ खिलाड़ियों ने तो इंट्रा स्क्वाड मैच में शानदार प्रदर्शन भी करके दिखाया।

मगर ये कहना गलत नहीं होगा की भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग करने के लिए शिखर धवन के साथ दूसरे ओपनर के रूप में पृथ्वी शॉ मैदान पर उतर सकते हैं। शॉ पिछले कुछ वक्त से शानदार लय में हैं, उन्होंने आईपीएल के पहले हाफ में भी 8 मैचों में 308 रन बनाए और शिवम मावी के ओवर में 6 चौके जड़े। इसके अलावा शॉ व धवन लंबे वक्त से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए साथ में ओपनिंग करते हैं, जिसके चलते उनके पास साथ में पारी खोलने का अच्छा-खासा अनुभव है, जो Team India के काम आ सकता है।

चरित असिलंका - पठुम निस्संका

दासुन शनाका की कप्तानी वाली टीम में भी कई नए नाम मौजूद हैं। ऐसे में यदि इस सवाल का जवाब तलाश करें, कि आखिर भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में उनकी ओपनिंग जोड़ी कौन हो सकती है। तो ये काफी मुश्किल होगा। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि शनाका चरित असिलंका व पठुम निस्संका के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

पठुम निस्संका ने अब तक अपने देश के लिए 9 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 86 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे ओपनर चरित असिलंका ने 2 वनडे मैचों में 3 रन बनाए हैं। भले ही अब तक इन दोनों खिलाड़ियों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है, मगर यकीनन भारत के खिलाफ वह अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे।

ये हो सकती है दोनों टीमों की संभावित इलेवन टीम

sri lanka vs Team india

टीम इंडिया: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।

Sri Lanka क्रिकेट टीम: अविष्का फर्नांडो, पठुम निसंका, लाहिरु उदारा (विकेटकीपर), चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, इसुरु उदाना, लाहिरु कुमारा, दुष्मंथा प्रवीण जयविक्रमा, अकीला धनंजय।

Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com