W,W,W,W..., बल्ले के बाद शार्दुल ठाकुर ने गेंद से मचाई तबाही, रणजी में हैट्रिक लेकर काटा बवाल, मात्र 1 रन देकर झटके विकेट पर विकेट
Published - 30 Jan 2025, 05:48 AM
Shardul Thakur ने मेघालय के खिलाफ हैट्रिक लेकर रच दिया इतिहास
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/01/30/aQ4rwg0RtDNEWz8bfVT5.png)
रणजी ट्रॉफी के 7वें राउंड में मुंबई और मेघालय की टीम आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर कहर बनकर उभरे. उन्होंने एक बाद एक विकेट की जड़ी लगा दी.मेघालय की पारी के तीसरे ओवर में उन्होंने हैट्रिक पूरी की. उन्होंने चौथी गेंद पर अनिरुद्ध को चलता किया. इसके बाद सुमित कुमार को कैच आउट कराया. वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर जसकीरत सिंह को आउट कर इतिहास रच दिया.
🚨 HAT-TRICK FOR SHARDUL THAKUR IN RANJI TROPHY 🚨
- Thakur making a strong case for England tour in June. pic.twitter.com/Q2dcki5ayF— Johns. (@CricCrazyJohns) January 30, 2025
मुबई के लिए ऐसा करने वाले 5वें गेंदबाज बने
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर मेघालय की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है. 40 रन के स्कोर पर 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. जिसमें 4 बैटर्स को शार्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया है. खबर लिखे जाने तक ठाकुर ने 7 ओवर्स में 19 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. वहीं बता दें कि शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए हैट्रिक लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले मुंबई के लिए यह करानाम 4 खिलाड़ी पहले कर चुके हैं. ठाकुर से पहले रॉयस्टन हेरोल्ड डायस ने पिछले साल बिहार के खिलाफ हैट्रिक पूरी की थी.
रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज की सूची
- जहांगीर बेहरामजी खोत vs बड़ौदा - 1943/44
- उमेश नारायण कुलकर्णी vs गुजरात - 1963/64
- अब्दुल मूसाभाई इस्माइल vs सौराष्ट्र - 1973/74
- रॉयस्टन हेरोल्ड डायस vs बिहार - 2023/24
- शार्दुल ठाकुर vs मेघालय - 2024/25
ऑथर के बारे में
स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर