रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का जलवा, 154 रन की ताबड़तोड़ पारी से मुंबई को दिलाई जीत
Table of Contents
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई (Mumbai) का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली इस टीम ने पहले मैच में चंडीगढ़ को एक पारी और 155 रनों के अंतर से हराया था। वहीं, अब दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ भी एक पारी और 97 रन से जीत दर्ज की।
मुंबई (Mumbai) के सामने हिमाचल प्रदेश की टीम ने कोई खास चुनौती पेश नहीं की। यही कारण रहा कि आसानी के साथ मुंबई को जीत मिली। .इस जीत के नायक टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान रहे, जिन्होंने शतकीय पारी खेलते हुए 154 रन बनाए।
हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 140 पर ढेर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर शुभम अरोड़ा खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, नेहाल वढेरा 8 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे ओपनर इनेश महाजन ने 11 रन बनाए। कप्तान पुखराज मान (35) और वैभव कालता (33) ने स्कोर को 88 तक पहुंचाया लेकिन इन दोनों के आउट होते ही पारी को समाप्त होने में ज्यादा समय नहीं लगा।
आकाश वशिष्ठ ने 39 रन बनाकर कुछ देर तक जरूर संघर्ष किया लेकिन अन्य बल्लेबाजों से खास समर्थन नहीं मिला। इस तरह हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 39.5 ओवर में सिमट गई। मुंबई (Mumbai) के लिए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
सरफराज-आकाश के शतक, Mumbai ने बनाए 528 रन

जवाबी पारी खेलते हुए मुंबई (Mumbai) को भी पहले दो झटके जल्द ही लग गए। इसके बाद मुशीर खान (57) और कप्तान सिद्देश लाड (87) ने स्कोर को 154 तक पहुंचाया। मुशीर और सिद्देश के आउट होने के बाद, सरफराज खान और आकाश आनंद ने जिम्मेदारी उठाई। सरफराज ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 154 रनों की पारी खेली और मुंबई के स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया।
432 के स्कोर पर सरफराज के आउट होने के बाद, आकाश ने मोर्चा संभाला और वे 117 रन बनाकर आखिरी तक नाबाद रहे। लोअर ऑर्डर में तुषार देशपांडे ने 26 रन बनाए। इस तरह मुंबई ने अपनी पहली पारी 151 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 528 रन बनाकर घोषित की। हिमाचल प्रदेश के लिए जितेंदर राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
हिमाचल नहीं खत्म कर पाया मुंबई की बढ़त, मोहित अवस्थी ने लिए 5 विकेट
मुंबई ने अपनी पहली पारी एक स्कोर के दम पर 388 रनों की बढ़त हासिल की, जिसके जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम अपनी दूसरी पारी में 99.1 ओवर में 291 रन ही बना पाई। वैभव कालता ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। वहीं, कप्तान पुखराज मान ने 50 रनों की पारी खेली। मुंबई की तरफ से मोहित अवस्थी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: ट्राई सीरीज में बांग्लादेश की लगातार दूसरी हार, राशिद खान के दम पर फाइनल में अफगानिस्तान