S Sreesanth का BCCI को बड़ा सुझाव, बोले 'कोहली-वैभव से कराओ ओलंपिक गेम्स में ओपनिंग.....'
Table of Contents
Olympic Games: लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया में 2028 ओलंपिक गेम्स का आयोजन होना है। वैसे तो हर बार ही ओलंपिक खास होता है, क्योंकि इसमें बहुत से खेलों में स्पर्धा देखने को मिलती है। लेकिन इस बार क्रिकेट प्रेमियों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। ओलंपिक समिति ने क्रिकेट को एक बार से शामिल किया है और 128 साल बाद यह खेल इवेंट में वापसी करने जा रहा है। आखिरी बार 1900 में हुए ओलंपिक में क्रिकेट हिस्सा बना था लेकिन फिर से इसे हटा दिया गया था लेकिन अब दोबारा इस खेल को हिस्सा बनाया गया है।
अब से दो साल बाद होने वाले ओलंपिक गेम्स (Olympic Games) में क्रिकेट में भी टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। इवेंट में क्रिकेट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। पुरुष के साथ-साथ महिला टीमों के पास भी मेडल जीतने का मौका होगा।
जब ओलंपिक की तरफ से क्रिकेट को दोबारा शामिल किए जाने का ऐलान किया गया था तो उस समय विराट कोहली के भी खेलने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे छोटा फॉर्मेट छोड़ चुके हैं। इस बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का एक बयान सुर्ख़ियों में है, जिसमें उन्होंने BCCI को वैभव के साथ कोहली से ओलंपिक (Olympic Games) में पारी की शुरुआत कराने का सुझाव दिया है।
विराट-सूर्यवंशी को Olympic Games में साथ देखने की श्रीसंत ने जताई इच्छा

एस श्रीसंत ने विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी को 2028 ओलंपिक गेम्स (Olympic Games) में साथ खेलते देखने की इच्छा जाहिर की। उनका मानना है कि सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों को साथ में खेलते देखना काफी शानदार अनुभव होगा। उन्होंने गुजारिश की है कि चयन समिति विराट को ओलंपिक में खेलने के लिए मनाए।
श्रीसंत ने Olympic Games के लिए BCCI को दिया विराट को मनाने का सुझाव
स्पोर्ट्स विथ रविश यूट्यूब चैनल में बात करते हुए श्रीसंत ने कहा,
"विराट कोहली अविश्वसनीय रहे हैं; वे 2008 से खेल रहे हैं। अगर वे संन्यास नहीं लेते और हम ओलंपिक स्वर्ण पदक (2028 में) की बात कर रहे होते, तो मैं बस यही गुजारिश करता कि विराट ओलंपिक में खेलें। टीम में सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण होगा। सूर्यवंशी और विराट का एक साथ खेलना बेहद मजेदार होगा। मैं चयनकर्ताओं से गुजारिश करता हूं कि विराट को टी20 टीम में शामिल करें; उनकी फिटनेस तो देखिए। मैं चयनकर्ताओं से गुजारिश करता हूं कि कृपया विराट को ओलंपिक के लिए टीम में शामिल करें। ओलंपिक तो विराट और उनके प्रशंसकों की वजह से ही हो रहे हैं।"
बता दें कि विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के चैंपियन बनते ही सबसे छोटे फॉर्मेट को इंटरनेशनल लेवल पर गुडबाय कह दिया था। वह अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं और हालिया सीजन में 675 रन बनाए।
सूर्यवंशी को लेकर श्रीसंत ने ओलंपिक गेम्स (Olympic Games) में गोल्ड दिलाने का किया दावा
एस श्रीसंत ने आईपीएल 2026 में तबाही मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि सूर्यवंशी को इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा होना चाहिए था। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी खुलासा किया कि जब भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता था, तभी उस दिन प्रेडिक्शन किया था कि वैभव ओलंपिक गेम्स (Olympic Games) में गोल्ड मेडल जिताएंगे। उन्होंने कहा,
"सूर्यवंशी को उस भारतीय टीम में होना चाहिए था जिसने इस साल की शुरुआत में T20 वर्ल्ड कप जीता था। मैंने उस दिन कहा था कि सूर्यवंशी हमें ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताएंगे।"
बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के लिए हालिया आईपीएल सीजन बहुत ही शानदार रहा। उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्हें शानदार प्रदर्शन के कारण ही आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया में चुना गया है। वैभव का प्रदर्शन जिस तरह का है, उसे देखते हुए पूरी संभावना है कि उन्हें ओलंपिक गेम्स (Olympic Games) में भी मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: ICC की ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, देखें टॉप-10 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट