ICC की ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, देखें टॉप-10 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Table of Contents
ICC Test Rankings Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले गए टेस्ट मुकाबले के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में हुए टेस्ट मैच को भी शामिल किया गया है।
इसी वजह से बल्लेबाजों की टॉप-10 ICC रैंकिंग में काफी ज्यादा फेरबदल देखने को मिला है। वहीं, नंबर-1 की पोजीशन में भी बदलाव हो गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले शुभमन गिल ने भी छलांग लगाई है।
अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले शुभमन गिल को ICC रैंकिंग में दो स्थान का फायदा

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारतीय टीम को सिर्फ एक ही बार बल्लेबाजी करनी पड़ी थी और इस दौरान बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया था। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा था और भारतीय टीम की पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उनके बल्ले से 126 रनों की पारी आई थी। इस दौरान गिल ने 15 चौके लगाए थे और एक छक्का भी जड़ा था।
इस शानदार पारी के कारण शुभमन गिल को ICC बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है, जिसके बाद वो आठवें स्थान पर आ गए हैं। हालांकि, ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने 24 रन बनाए थे, जिसके कारण एक स्थान खिसकर आठवें पायदान पर आ गए हैं।
अगर बॉटम 5 में शामिल अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो ICC टेस्ट रैंकिंग में केन विलियम्सन छठे स्थान पर हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में उन्होंने सिर्फ 18 रन ही बनाए थे। इसके बाद, सातवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा हैं। वहीं, 10वें स्थान पर एक स्थान के फायदे से श्रीलंका के दिनेश चंडीमल आ गए हैं।
हैरी ब्रूक बने नंबर-1 बल्लेबाज, रूट को लगा झटका
ICC रैंकिंग में सबसे बड़ा बदलाव टॉप पर हुआ है और हैरी ब्रूक एक बार फिर से नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी ही टीम के साथी जो रूट को रिप्लेस किया है। लॉर्ड्स में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कम स्कोर वाले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच की पहली पारी में अर्धशतक लगाने के बाद ब्रूक ने टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर अपनी जगह फिर से हासिल कर ली है। दाएं हाथ के यह बल्लेबाज़ टेस्ट मैच में 50 रन का आंकड़ा पार करने वाले केवल दो खिलाड़ियों में से एक थे; उनकी 56 रनों की पारी ने रूट से आगे निकलने में मदद की।
जो रूट ने दोनों पारियों के स्कोर मिलाकर सिर्फ 9 रन ही बनाए थे। इसी वजह से दो स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। टॉप-5 में अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो रूट के नुकसान से ट्रैविस हेड को फायदा हुआ है और वो दूसरे स्थान पर आ गए हैं। चौथे स्थान पर स्टीव स्मिथ हैं, जबकि पांचवें स्थान पर कामिन्दु मेंडिस हैं। मेंडिस को एक स्थान का फायदा हुआ है।
अन्य भारतीय बल्लेबाजों का ऐसा है हाल
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अन्य भारतीय बल्लेबाजों के हाल की बात करें तो 81 रनों की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत एक स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान टेस्ट में आराम के कारण नहीं खेलने वाले रवींद्र जडेजा को चार स्थान का नुकसान हुआ है और वे 27वें स्थान पर हैं।
शतक जड़ने के बावजूद केएल राहुल को कोई फायदा नहीं हुआ है और वे 34वें स्थान पर बरकरार हैं। नाबाद अर्धशतक बनाने वाले वाशिंगटन सुंदर पांच स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं। साई सुदर्शन को भी अर्धशतकीय पारी का फायदा मिला है और पांच स्थान के फायदे से 95वें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें: Manav Suthar को अंग्रेजों ने दिया अपनी टीम से खेलने का ऑफर, भारतीय ऑलराउंडर ने भी तुरंत कर दी हां