RR vs DC Live Streaming: कब होगी मजबूत टीमों की भिड़त? जानिए कहां और कैसे देखें लाइव मैच
Published - 30 Apr 2026, 11:23 AM | Updated - 30 Apr 2026, 11:26 AM
Table of Contents
RR vs DC Live Streaming: आईपीएल 2026 में 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है. DC फिलहाल, 8 मैच खेल चुकी है. लेकिन सिर्फ 3 में ही जीत मिली है.
जिस कारण श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर है. इस लिहाज से दोनों ही टीमें हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी. चलिए तो आपको भी बताते हैं RR vs DC Live Streaming के बारे में विस्तार से.....
RR vs DC Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 1 मई शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में खेला जाएगा. मैच की शुरूआत भारतीयसमयनुसार शाम 7.30 बेज होगी.
जबकि, टॉस का आयोजन 7 बजे होगा. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें अपनी खतरनाक प्लेइंग XI के साथ दिखाई देगी. हालांकि, हार-जीत का नतीजा पिच पर निर्भर रहेगा.
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है. लेकिन स्पिनर्स को भी अच्छी ग्रिप मिलती है. अक्सर इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं.
मगर ओस की भूमिका अहम होती है. जो भी टीम टॉस जीतती है वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है. क्योंकि इस पिच पर चेज़ करना आसान होता है.
RR vs DC Live Streaming: किस चैनल पर देखें लाइव मैच?
अगर आप अपने परिवार के साथ टीवी पर राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. भारत में आईपीए 2026 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे.
खास बात यह है कि आप अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषा में भी राजस्थान बनाम दिल्ली मैच का लुफ्त उठा सकते हो. स्टार स्पोर्ट्स पर IPL 2026 के सभी मैच हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, मलयालम, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, भोजपुरी और हरियाणवी सहित 12 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है.
इस ऐप पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग
आप अपने घर पर नहीं हैं, और ट्रेवल कर रहे हैं या ऑफिस से घर आ रहे हैं तो भी आप RR vs DC मैच आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए आप को ऐप स्टोर से जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा.
फिर आप अपने जियो नंबर से लॉग इन करने के बाद स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का आनंद ले सकते हैं. हालांकि, आपको मैच देखने के लिए हॉटस्टार का सबस्क्रिप्शन लेना होगा. जिसकी कीमत मात्र 79 रूपये है.
Tagged:
RR vs DC IPL 2026 Indian Premier League 2026 RR vs DC Live Streamingऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर