रोहित शर्मा को जन्मदिन पर मिला तोहफा, इंग्लैंड दौरे पर ये बड़ी जिम्मेदारी देने को राजी अगरकर-गंभीर, अब हिटमैन का ही मानना होगा आदेश
Published - 30 Apr 2025, 01:41 PM
Table of Contents
भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज (30 अप्रैल) को अपना 38वा जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जैसा कि हम जानते हैं कि टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है। जोकि जून में खेली जानी है। इस सीरीज में हिटमैन को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अजीत अगरकर और गौतम गंभीर भी इस बात के लिए राजी हो गए हैं। जिसके बाद अब हिटमैन को आदेश मानना होगा।
Rohit Sharma को इंग्लैंड दौरे के लिए मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/04/30/WI3BiWaL5RhLHlTqOCtW.png)
भारतीय टीम जून में इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। जिसके लिए जल्द ही टीम की अनाउंसमेंट हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने सीरीज के लिए 35 खिलाड़ियों के नाम भी शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं। जोकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया और इंडिया ए टीम का हिस्सा होंगे। इंग्लिश टीम के खिलाफ सीरीज की जिम्मेदारी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ही मिल सकती है।
Rohit Sharma के हाथों में होगी कमान
तमाम रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथ में ही होगी। मौजूदा समय में टीम के पास कोई ऐसा विकल्प मौजूद नहीं है, जिसे कप्तानी का भार दिया जा सके। वहीं, रोहित शर्मा काफी समय से टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में बीसीसीआई के सूत्र ने कहा है कि
"रोहित को लेकर बोर्ड का मानना है कि पूरी सीरीज के दौरान एक मजबूत कप्तान की जरूरत होगी, खासकर जब यह दौरा ऑस्ट्रेलिया दौरे जितना ही चुनौतीपूर्ण होगा। टीम प्रबंधन ने सरफराज खान की क्षमताओं पर बहुत कम भरोसा जताया है। करुण और रजत अनुभवी खिलाड़ी हैं और फिलहाल शानदार फॉर्म में भी हैं। इस कारण उनपर भरोसा जताया जा सकता है। श्रेयस अय्यर पर अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है।"
जून में खेली जानी है इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज जून में खेलनी है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत होगी। वहीं, इस सीरीज से पहले इंडिया ए टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। ये भी कहा जा रहा है कि इंग्लैंड ए में शामिल खिलाड़ियों में अच्छा परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी को टीम इंडिया में भी मौका मिल सकता है।