भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कोहली को नहीं,बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना सबसे खास और करीबी दोस्त

Published - 23 Dec 2017, 06:20 PM

2017 की सर्वश्रेष्ठ विश्व एकादश में भारत का दबदबा, जाने किसे मिली इस टीम की कप्तानी

ब्रेकफास्ट विथ चैम्पियन में गौरव कपूर के साथ नजर आने वाले भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने कई बातों का खुलासा किया,जिसमें उन्होंने शिखर धवन के साथ पूर्व कप्तान महेन्द्र सिहं को लेकर बात कहीं।इसके अलावा उन्होंने अपने निजी जिन्दगी से जुड़ी कुछ यादगार लम्हें को भी उजागर किया।

जय-वीरु की तरह हमारी दोस्ती

जब गौरव कपूर ने रोहित शर्मा से शिखर धवन के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर सवाल पूछा तो मजाकिया लहजे में रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

"शिखर धवन का जो गब्बर नाम पड़ा है,उसके ऊपर शत-प्रतिशत साबित होता है। मैं उसे अंडर-19 क्रिकेट से जानता हूं।इसके अलावा जब हमारी टीम आॅस्ट्रेलिया दौरे पर गयी थी,तब मैं उसका रूम पार्टनर रहा। ऐसे में हम दोनों की दोस्ती काफी करीबी है।इसका फायदा हमें ्क्रिकेट के मैदान पर भी मिलता है। हम दोनों के बीच काफी अच्छी समझ रहती है।"

माही के बांधे तारीफो के पूल

ब्रेकफास्ट विथ चैम्पियन में रोहित शर्मा ने महेन्द्र सिंह धोनी के तारीफो के पूल बांधते हुए कहा कि,'एमएस धोनी क्रिकेट के मैदान पर काफी कूल रहते है।यह चीज उनके खेल में भी दिखती है। हालांकि उन्होंने उस चीजों से भी गुजर चुके हैं,जब भारतीय टीम वर्ल्ड कप का फाइनल खेली थी। ऐसे में उनका यह अच्छी तरह पता है कि दबाव के दौरान किस तरीके से शानदार प्रदर्शन करना है। '

पालतू जानवरों से करता हूं बेहद प्यार

क्रिकेट के इतर रोहित शर्मा ने कुत्तों से लगाव के बारे में उजागर करते हुए कहा कि, 'शुरूआती समय में मैं पालतू जानवरों से काफी डरता था। लेकिन जब मैं अपनी वाइफ के साथ रहने लगा तो मुझे पता चला कि वे कितने प्यारे होते है। मैने हमेशा ही जानवरों की काफी इज्जत दी है। ऐसे में उनका मेरे प्रति लगाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।'

इण्डियन क्रिकेटर रहते हैं बर्थडे सेलीब्रेट के बेहद क्रेजी

ड्रेसिंग रूम के दौरान बर्थ डे सेलिब्रेट को लेकर रोहित शर्मा ने बताया कि,'भारतीय खिलाड़ी काफी ज्यादा इसके क्रेजी होते हैं। हालांकि इस मामले में मैं काफी लकी हू,क्योंकि मेरा बर्थे डे आईसीसी के शेड्यूलींग में नहीं रहता है।ऐसे में मैं इससे बच जाता हूं। पर मुझे सबसे ज्यादा मजा केक को दूसरे के चेहरे पर लगाना लगता है,जिसको आप हार्दिक पण्ड्या के बर्थडे सेलीब्रेट के वीडियो को देखकर जान सकते है.'

Tagged:

Rohit Sharma
Rohit Pandey

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com