रोहित शर्मा ने LIVE मैच में दिखाई दादागिरी, एक गलती होने पर सरेआम ईशान किशन को दी गंदी-गंदी गालियां, VIDEO हुआ वायरल

Published - 30 Apr 2023, 06:00 PM | Updated - 24 Jul 2025, 06:08 AM

VIDEO: रोहित शर्मा ने दिखाई दादागिरी, एक गलती होने पर सरेआम ईशान को दी गंदी-गंदी गालियां

रोहित शर्मा : आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाबीज करते हुए राजस्थान की टीम ने मुंबई की धज्जियां उड़ा कर रख दी। इसी बीच रोहित शर्मा गेंदबाजो की पिटाई देख कर तिलमिला गए और बीच मैदान पर ही ईशान किशन को गंदी-गंदी गालिया देते हुए कैमरे में कैद हुए। अपशब्द इतने गंदे थे कि किशन सहम हुए दिखाई दिए। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

रोहित शर्मा ने दी ईशान किशन को भद्दी-भद्दी गालिया

यशस्वी जायसवाल ने मुकाबले में मुंबई के गेंदबाजी की जमकर खबर ली। इस दौरान कोई भी गेंदबाज पिटाई खाने से अछूता नहीं रही। इसी का असर रोहित शर्मा के चेहरे पर साफ-साफ दिखाई पड़ा। इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो में पारी का 20 ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान तेज गेंदबाज अरशद के हाथो में थी। इसी बीच ओवर की 5वीं गेंद अरशद ने ऑफ साइड की तरफ फेंकी जिसे अंपायर के द्वारा वाइड करार दिया गया और आर अश्विन सिंगल लेने में कामयाब रहे।

वहीं ईशान किशन इस गेंद को विकेट में मारने के जगह हाथ में लेकर दौड़ते हुए नजर आए। फिर क्या था गेंद को विकेट में नहीं मारने से हिटमैन भड़क गए और ईशान को गंदी गंदी गाली देने लगे। उनकी इस शर्मनाक हरकत के बाद विकेटकीपर सहमे हुए नजर आए। जिसका अंदाजा वायरल वीडियो को देख कर लगा सकता है।

https://twitter.com/cricbaaz21/status/1652729743828189186

रोहित शर्मा का फ्लॉप शॉ

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का यह सीजन अच्छा नहीं जा रहा है। वह अपने बल्ले से रन बनाने में नाकाम साबित हो रहे है। उनका बल्ला जरूरत के समय टीम के लिए बिल्कुल भी काम नहीं आ रहा है। वहीं वह कप्तानी में भी अपनी छाप छोड़ते हुे भी नजर नहीं आ रहे है। इसी बीच रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ 3 रनों की मामूली सी पारी खेल कर क्लीन बोल्ड हो गए। उनका विकेट तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने लिया।

Lokesh Sharma

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com